कोरोनावायरस मध्य प्रदेश के 50वें जिले में पहुंचा, 10 की मौत/ MP CORONA UPDATE NEWS

भोपाल। हर रोज लगभग 1 जिला बढ़ते हुए कोरोनावायरस आज मध्य प्रदेश के 50वें जिले मंडला में पहुंच गया। यहां पहला मामला दर्ज किया गया है। अब सिर्फ 2 जिले से हैं। पूरे मध्यप्रदेश में 194 पॉजिटिव मिले अस्पतालों से मात्र 163 मरीज डिस्चार्ज हुए। जैसे-जैसे यात्री परिवहन बढ़ रहा है वैसे वैसे मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों में 10 मरीजों की मृत्यु हो गई।

MP CORONA LATEST BULLETIN 25 MAY 2020 

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 25 मई 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में 3912 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 31 रिजेक्ट हो गए। 3718 नेगेटिव थे लेकिन 194 पॉजिटिव निकले। इसी के साथ मध्य प्रदेश में पॉजिटिव मामलों की संख्या 6859 हो गई है। कोरोना वायरस के इंफेक्शन से अस्पताल में भर्ती 10 मरीजों की मौत हो गई इसी के साथ मरने वालों की संख्या 300 हो गई। 163 मरीजों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। अब तक कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 3571 हो गई है। मध्य प्रदेश के अस्पतालों में आज की तारीख में 2988 मरीज भर्ती है। आज पॉजिटिव मामलों की संख्या डिस्चार्ज मरीजों से ज्यादा है लेकिन अब तक के टोटल ग्राफ्ट में डिस्चार्ज मरीजों की संख्या भर्ती मरीजों से ज्यादा है। 

COVID-19 UPDATE REPORT की खास बातें 

इंदौर में आज पॉजिटिव मरीजों की संख्या 56 है जबकि 64 मरीज डिस्चार्ज किए गए। यह संतोषजनक है। आज भी इंदौर में 2 मरीजों की वृद्धि हुई। 
भोपाल में 30 पॉजिटिव मामले मिले और अस्पतालों से 15 डिस्चार्ज हुए। तीन मरीजों की मृत्यु हो गई। कुल मरीजों की संख्या 1271 है इसमें से 420 अस्पतालों में भर्ती है। 
उज्जैन में 22 पॉजिटिव पीली तेरा डिस्चार्ज हुए एक की मृत्यु हो गई कुल 575 में से 284 अस्पताल में है। 
बुरहानपुर में आज भी 7 पॉजिटिव मिले कुल संख्या 278 हो गई इनमें से 13 की मृत्यु हो चुकी है 64 अस्पताल में है। 
ग्वालियर में 9 पॉजिटिव मिले कुल संख्या 107 हो गई। 
मध्य प्रदेश के 9 जिलों में पॉजिटिव मामलों की संख्या 100 से ज्यादा है। 
मध्य प्रदेश के 50वें जिले मंडला में कोरोनावायरस का पहला मामला दर्ज किया गया। 
मध्य प्रदेश के 27 जिलों में पॉजिटिव मामलों की संख्या 10 से ज्यादा हो चुकी है। 
संचालनालय ने शाम 6:00 बजे तक का बुलेटिन जो करीब 7:00 बजे जारी हो जाता है आज 9:30 बजे जारी किया।



भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!