शिवराज सरकार का नया मंत्रिमंडल तैयार, 22 नाम है, दिल्ली का इंतजार / MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार का नया मंत्रिमंडल बनकर तैयार हो गया है। प्रदेश स्तर पर जितनी भी चर्चाएं होनी थी हो चुकी है। फाइनल लिस्ट सीएम शिवराज सिंह चौहान के फोल्डर में है। दिल्ली से अपॉइंटमेंट मिलते ही शिवराज सिंह उड़ान भरेंगे और अप्रूवल मिलते ही राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावित तारीख 28-29 मई 

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली जाने की तैयारियां पूरी कर ली है। उम्मीद है मंगल या बुधवार को सीएम शिवराज सिंह दिल्ली में होंगे। आधिकारिक तौर पर उन्हें दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा से मुलाकात करनी है। माना जा रहा है कि इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी बातचीत होगी।

शिवराज सिंह मंत्रिमंडल में कुल कितने मंत्री होंगे 

बताया जा रहा है कि 20-22 मंत्रियों की गुंजाइश रखी गई है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो 22 मंत्री होंगे। इनमें कैबिनेट के अलावा राज्य मंत्री भी शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत से इस मामले में प्रारंभिक चर्चा हो चुकी है। 

शिवराज सिंह मंत्रिमंडल में ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के कितने मंत्री होंगे

सूत्रों के अनुसार शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में ज्योतिरादित्य सिंधिया को लगभग 8 मंत्री पद दिए गए हैं। कमलनाथ सरकार की तरह शिवराज सिंह सरकार में भी ज्योतिरादित्य सिंधिया को स्वतंत्रता दी गई है कि वह जिसे चाहे मंत्री बना सकते हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!