भोपाल में गुलमोहर क्षेत्र कैंटोनमटेड एरिया घोषित,दो बड़े ओवरब्रिज बंद | BHOPAL NEWS

भोपाल। कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद शहर में सख्ती बढ़ती जा रही है। हबीबगंज और बावड़िया कला ओवरब्रिज दोनों से ट्रैफिक बंद कर दिया गया है। दोनों ब्रिज पर शनिवार दोपहर बैरिकेड लगा दिए गए। इन ब्रिज पर रोजाना लग रही भीड़ को कंट्रोल करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।  

आईएएस जे विजय कुमार के कोरोना पॉजिटिव होने से गुलमोहर क्षेत्र को कैंटोनमटेड एरिया घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही रोकने के लिए भी बावड़िया ब्रिज पर बैरिकेडिंग जरूरी हो गई थी। साथ ही जमातियों को क्वारैंटाइन करने के बाद मस्जिदों को सैनिटाइज करने का काम शुरू हो गया है। नगर निगम आज चार इमली, ऐशबाग और त्रिलंगा, जहांगीराबाद और शिवाजी नगर को सैनिटाइट करेगा। 

बाग फरहत अफजा मस्जिद में इंडोनेशिया से आई हुई जमात ठहरी हुई है। इसमें 12 जमाती हैं। इसके अलावा मस्जिद सिकंदर कुली में भी प्रदेश के अन्य शहरों से आए 10 जमाती ठहरे हुए हैं। रानी अमन मस्जिद में तीन जमाती ठहरे हैं। यह तीनों पॉजिटिव हैं।  श्यामला हिल्स क्षेत्र की मस्जिद अहाता रुस्तम खां को स‌ेनेटाइज किया गया। कमला पार्क, पॉलिटेक्निक और आसपास के अन्य मुख्य मार्गों पर भी साफ सफाई के साथ सेनेटाइजेशन किया गया। शहर में सेनेटाइजेशन के लिए 60 हैंड सेनेटाइजर के साथ 48 मशीनें लगाई गईं हैं। इनसे बड़े भवनों से लेकर मोहल्लों, सड़कों, गलियों और अन्य सार्वजनिक स्थानों के साथ कंटेनमेंट एरिया में सेनेटाइजेशन चल रहा है। नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग का अमला इस काम में लगा हुआ है।


04 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़ी गईं खबरें

If you have any question, do a Google search
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!