मध्य प्रदेश 2500 के पार, भारत में चौथे नंबर पर, 1 दिन में 173 पॉजिटिव / MP CORONA BULLETIN 29 APRIL 2020

भोपाल। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश ने कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 29 अप्रैल 2020 (शाम 6:00 बजे तक) जारी कर दिया है। इस बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 173 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। मध्य प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2560 हो गई है और इसी के साथ मध्य प्रदेश भारत के सबसे संक्रमित राज्यों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गया है। 

मध्य प्रदेश में आज कहां कितने 


मीडिया बुलेटिन (शाम 6:00 बजे) के अनुसार पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश में 173 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें इंदौर में 104, भोपाल में 25, खरगोन में 9, उज्जैन 4, धार 8, खंडवा 10, जबलपुर 8, रायसेन दो, होशंगाबाद एक, देवास एक और आगर मालवा एक शामिल है। 

मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस आज तक 

मध्य प्रदेश में आज तक कुल 2560 मरीज खोज लिए गए हैं। इनमें से 1918 मरीजों की स्थिति स्थिर है एवं अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। 51 मरीजों की हालत गंभीर है, इनमें 41 इंदौर में, भोपाल में 4, खंडवा में एक और उज्जैन में पांच शामिल है। कोरोनावायरस के कारण अब तक मध्य प्रदेश में 130 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर में 1476 में से 65 है लेकिन उज्जैन की हालत सबसे ज्यादा खराब है क्योंकि वहां मात्र 127 पॉजिटिव में से 23 की मृत्यु हो चुकी है और पांच गंभीर है। मध्यप्रदेश में अब तक 461 लोग कोरोनावायरस से जंग जीतकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

29 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

मध्यप्रदेश में 30 अप्रैल से सामान्य सरकारी कामकाज शुरू

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });