हैदराबाद में जहां महिला डॉक्टर का रेप हुआ था वहीं बलात्कारियों का एनकाउंटर | NATIONAL NEWS

Bhopal Samachar
नई दिल्ली। महिला डॉक्टर की रेप के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी थे। लोक सरकार से सवाल कर रहे थे। हैदराबाद पुलिस पूरे देश में बदनाम हो गई थी लेकिन शुक्रवार सुबह जो खबर आई उसी भारत देश में हैदराबाद पुलिस के लिए तालियां गूंज रही है। खबर यह है कि हैदराबाद पुलिस ने महिला डॉक्टर का रेप करने वाले आरोपियों को एक एनकाउंटर में मार गिराया। बड़ी खबर यह है कि यह एनकाउंटर ठीक उसी जगह पर हुआ जहां महिला डॉक्टर का बलात्कार किया गया था।

आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद एनकाउंटर क्यों किया 

हैदराबाद पुलिस ने महिला डॉक्टर से बलात्कार की सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। 
कोर्ट से हैदराबाद पुलिस को सभी आरोपी 7 दिन की कस्टडी में मिले। 
पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही थी, इस दौरान घटना के संदर्भ में प्रमाण भी जुटाए जाते थे। 
सीन रिक्रिएशन के लिए हैदराबाद पुलिस आरोपियों को वहीं ले गई जहां घटना हुई थी। 
जहां महिला डॉक्टर का रेप हुआ और उसे जिंदा जलाया गया उस स्थान पर पहुंच गई आरोपियों का व्यवहार बदल गया।
सीन रिक्रिएशन के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। उन्होंने मौके से भागने की कोशिश की।
पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई और सभी चारों आरोपियों को मार गिराया गया।
ये एनकाउंटर हैदराबाद के एनएच 44 पर हुआ है।

सिर्फ महिला डॉक्टर ही नहीं कई महिलाओं को गैंगरेप कर जिंदा जलाया

बता दें कि 27 नवंबर को एनएच 44 पर स्थित टोल प्लाजा पर खड़े महिला डॉक्टर के स्कूटर को पंचर किया गया फिर बलात्कारियों ने मदद के बहाने महिला डॉक्टर को अपनी बातों में लिया और किडनैप कर लिया। थोड़ी दूर स्थित एक सुनसान इलाके में ले जाकर महिला डॉक्टर का सामूहिक बलात्कार किया और उसे जिंदा जला दिया। इस घटना के बाद पता चला कि इसी तरह की और भी कई घटनाएं हुई है। जिस जगह महिला डॉक्टर का जला हुआ शव मिला था वहां एक अन्य महिला का भी इसी तरह से जला हुआ शव मिला। यह सभी आदतन बलात्कारी से और गैंगरेप करने के बाद महिला को जिंदा जला देते थे। पुलिस से जानने की कोशिश कर रही थी आरोपियों ने कुल कितने रेप और हत्या किए हैं। 

सारा देश फांसी मांग रहा था और एनकाउंटर हो गया 

महिला डॉक्टर की हत्या के बाद सारे देश में लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक लोग सिर्फ एक ही सवाल कर रहे हैं। हर किसी के निशाने पर पुलिस और सरकार है। लोग बलात्कारियों को फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं। इसी दौरान शुक्रवार सुबह खबर मिली कि आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया और एनकाउंटर में सभी चारों बलात्कारी मारे गए।

काश दिल्ली पुलिस भी ऐसी होती: निर्भया की मां

मै बहुत खुश हूँ, हैदराबाद पुलिस को बहुत बहुत धन्यवाद, जो उन्होंने ये दरियादिली दिखाई। मैं 7 साल से भटक रही हूँ, काश दिल्ली पुलिस भी ऐसा कर पाती।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!