वरिष्ठ BJP नेता सुमित्रा महाजन का बड़ा खुलासा: शिवराज के समय 2 कांग्रेस नेताओं को मुद्दे दिए | MP NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद, नरेंद्र मोदी सरकार की पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की सबसे वरिष्ठ महिला नेता सुमित्रा महाजन ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने स्वीकार किया आएगी कांग्रेस के दो नेताओं को उन्होंने सरकार के खिलाफ कुछ मुद्दे दिए और फिर सरकार पर दबाव बनाकर फैसले करवाएं।

सुमित्रा महाजन क्या बोल रही है वीडियो में 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में सुमित्रा महाजन खुद यह सब कुछ बताती हुई नजर आ रही है। सुमित्रा महाजन ने बताया कि कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी एवं तुलसी सिलावट को वह चुपके से कुछ मुद्दे बताती थी। उनसे कहती थी कि आप मुद्दे उठाओ फिर मैं सरकार पर (शिवरात्रि पर) दबाव बनाऊंगी। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों कांग्रेसी नेता उनकी बात मानते हैं। आज दोनों मंत्री हैं। 

ताई के मुद्दे उठाकर के लोकप्रिय हुए जीतू पटवारी और तुलसी सिलावट 

सुमित्रा महाजन की इस स्वीकारोक्ति के बाद कई तरह की चर्चाएं आम हो रही हैं। सबसे बड़ी बात यह कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कांग्रेस नेताओं का उपयोग करते थे। जीतू पटवारी और तुलसी सिलावट जिन्होंने शिवराज सिंह सरकार के खिलाफ कई मुद्दे उठाए, क्या वह सभी या उनमें से ज्यादातर सुमित्रा ताई द्वारा उन्हें दिए गए थे। क्या दोनों की लोकप्रियता के पीछे सुमित्रा ताई का आशीर्वाद है। 

क्या सिर्फ इंदौर के लिए सब कुछ किया या कुछ और भी 

एक बड़ा सवाल यह भी है कि सुमित्रा महाजन ने यह जो कुछ भी किया वह सिर्फ इंदौर के लिए था इसके अलावा कुछ और भी था। बता देंगे शिवराज सिंह के पिछले कार्यकाल में उनकी सरकार के खिलाफ कई मुद्दे सामने आए। पूरे प्रदेश में एक माहौल बना। भाजपा के सूत्र दावे के साथ कहते हैं कि भाजपा के नेताओं के द्वारा इंफॉर्मेशन लीक की गई थी। कहा जाता है कि व्यापम घोटाला, एमपीपीएससी घोटाला, मेडिकल सीट घोटाला, परिवहन विभाग भर्ती घोटाला और ऐसे ही कई मामले कांग्रेस ने उठाएं जरूर थे लेकिन इसके लिए कच्चा माल भाजपा नेताओं ने उपलब्ध कराया था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });