भोपाल में कांग्रेस नेता की हाई प्रोफाइल लव स्टोरी, IAS की पत्नी को बहका कर शादी कर ली थी

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 22 फरवरी 2026
: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की नरेला विधानसभा से चुनाव लड़ चुके कांग्रेस के 65 वर्षीय नेता महेंद्र सिंह चौहान की हाई प्रोफाइल लव स्टोरी अब पब्लिक हो गई है। आरोप लगा है कि उन्होंने अपने से 20 साल छोटी, IAS अधिकारी की पत्नी के चक्कर लगाए और उसको बहका कर शादी कर ली। सब कुछ उसकी प्रॉपर्टी के लिए किया गया लेकिन जब बात नहीं बनी तो दोनों के बीच में तनाव हो गया। श्री महेंद्र सिंह चौहान का अपनी पहली पत्नी से भी तनाव हुआ था। 

Inside the Love Story of Bhopal Congress Leader Mahendra Singh Chauhan

शिखा सिंह की उम्र 45 वर्ष है। वह एक प्राइवेट बैंक में मैनेजर के पद पर काम कर रही है। शिखा एक उच्च शिक्षित परिवार से आती हैं और उन्होंने भी एमबीए किया है। उनके रिश्तेदारों में कई लोग पुलिस और प्रशासन में उच्च पदों पर हैं। उनके पिता ने उनकी शादी एक IAS ऑफिसर से की थी। दोनों के बीच में कोई तनाव नहीं था। इसी दौरान NITTTR के चेयरमैन श्री महेंद्र सिंह चौहान उनके संपर्क में आए। यह एक सामान्य मुलाकात थी लेकिन इसके बाद श्री महेंद्र सिंह चौहान ने, किसी न किसी बहाने से शिखा से मिलना शुरू कर दिया। शिखा को अपनी तरफ आकर्षित करने का प्रयास करने लगी। 

अपनी शिकायत में सीखने बताया है कि महेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी के बारे में ऐसी भावुक बातें कहीं, जिससे शिखा का उनसे भावनात्मक जुड़ाव हो गया। चौहान ने शिखा की मुलाकात अपने दोनों बच्चों से भी कराई। शिखा का दावा है कि चौहान की बेटी ने उन्हें बताया था कि उनके माता-पिता एक दशक से अलग-अलग कमरों में सोते हैं। 

शिखा का कहना है कि वह पूरी तरह से महेंद्र सिंह के बहकावे में आ चुकी थी। जब उसने अपने परिवार वालों को इसके बारे में बताया तो परिवार के लोगों ने बहुत विरोध किया। समझाया कि यह लाइफ का सबसे गलत डिसीजन होगा, क्योंकि महेंद्र सिंह पहले से शादीशुदा थे। पहली पत्नी के साथ उनके संबंध अच्छे नहीं थे और फिर उम्र में 20 साल का अंतर था। 

शिखा ने कहा कि सबने समझाया लेकिन मैं किसी की बात नहीं मानी। 2007 में अपने पति से तलाक लिया और महेंद्र सिंह से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। शुरुआत के दो-तीन साल ठीक रहा लेकिन इसके बाद महेंद्र सिंह चौहान का असली चेहरा दिखाई देने लगा। वह मायके की प्रॉपर्टी के लिए प्रेशर क्रिएट करने लगे। 

एक दिन मेरे पति ने मुझे जूस में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसे पीकर मेरी हालत बिगड़ने लगी और मैं बेहोश हो गई। जब मुझे होश आया तो मैं अस्पताल में थी। शिखा के मुताबिक, उनकी यह हालत देखकर चौहान डर गए और उन पर दबाव बनाने लगे कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताएं। उन्होंने कसम खाई कि आगे से ऐसा कभी नहीं होगा और वह सुधर जाएंगे। मैं उनकी बातों में आ गई और चुप रही, लेकिन महेंद्र में सुधार नहीं आया। महेंद्र ने केवल कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए ऐसी बातें की थी। 

शिखा का कहना है कि महेंद्र, शराब पीकर मारपीट करते थे। कहते थे कि यदि मायके की प्रॉपर्टी में हिस्सा नहीं लिया तो तलाक दे दूंगा। 

9 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे महेंद्र ने उनके साथ मारपीट की और उनका घर से निकाल दिया। एवं घर पर ताला लगा दिया। कहा कि मायके से 2 करोड़ लोग रुपए लेकर आओ नहीं तो जान से मार दूंगा। 

महेंद्र सिंह चौहान का बयान 

जब इन गंभीर आरोपों पर महेंद्र सिंह चौहान से संपर्क किया गया, तो उन्होंने इसे एक सोची-समझी साजिश करार दिया। उनका कहना है कि रिश्ता काफी पहले ही बिगड़ चुका था और साथ रहना मुश्किल हो गया था, इसलिए उन्होंने शिखा को तलाक का नोटिस भेजा था। चौहान कहते हैं, तलाक का नोटिस दिए जाने के बाद शिखा ने मेरे खिलाफ यह एफआईआर दर्ज करवाई है। हमारा विवाह-विच्छेद का मामला पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन है। मेरा पक्ष जाने बिना मेरे खिलाफ घरेलू हिंसा की एफआईआर दर्ज की गई है। 

दोनों में सही गलत कौन है, कोई यह तो आप कोर्ट में डिसाइड होगा लेकिन एक बात पक्की है कि महेंद्र सिंह ने अपनी उम्र से 20 साल छोटी महिला के साथ शादी की और दोनों पत्नियों के साथ विवाद किया। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!