भोपाल: दिसंबर में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी | BHOPAL WEATHER FORECAST

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लोगों के लिए गुड न्यूज़ है। दिसंबर महीने में इस साल कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी जैसे कि पिछले साल पड़ी थी। मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा का कहना है कि इस साल भोपाल में ठंड का असर कम रह सकता है।

मिश्रा ने भोपाल में दिसंबर माह के जलवायु का लक्षण बताते हुए कहा कि इस महीने में सर्दी महसूस होने लगती है। यह माह वर्ष का अधिकतम शुष्क महीना है और सामान्य न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। लेकिन इस साल सोमवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री है। दिसंबर में आकाश खुला होता है, लेकिन रविवार से इस बार भोपाल में हल्के बादल छाए हुए हैं। हालांकि अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से वहां से आ रही नमी की वजह से बादल छाये हुए है।

आम तौर पर 25.9 डिग्री रहता है तापमान 

दिसंबर में भोपाल में अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है। सामान्य तौर पर कोहरा या धुंध छाया हुआ है। दिसंबर में उत्तरी हवाएं चलती रहने से शीतलहर की भी स्थिति बनती है। हालांकि ठंड में बहुत ही कम मौके आते हैं, जब भोपाल शीतलहर से प्रभावित होता है। 

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि उपलब्ध अभिलेख के आधार पर दिसंबर में 1941 में 32.8 डिग्री अधिकतम और 11 दिसंबर 1966 को न्यूनतम 3.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था। दिसंबर में भोपाल में वर्ष 1997 में अधिकतम कुल बारिश 137.2 मिमी और 11 दिसंबर 1967 में 24 घंटों में 66.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। 

10 साल में न्यूनतम 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज 

भोपाल में पिछले 10 वर्ष (2009 से 2018) में वर्ष 2018 में 28 दिसंबर को सबसे कम न्यनूतम 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पूर्व वर्ष 2009 में 22 दिसंबर को 8.6 डिग्री सेल्सियस, 2010 में 5.9, 2011 में 11 दिसंबर को 8.5 डिग्री 2012 में, 25 दिसंबर को 7 डिग्री, 2013 में 21 दिसंबर को 8.6 डिग्री, 2014 में 28 दिसंबर को 6 डिग्री, 2015 में 5 दिसंबर को 6 डिग्री, 2016 में 26 दिसंबर को 7.5 डिग्री तथा 2017 में 18 दिसंबर को 8.4 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। 
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !