स्वच्छता के नाम पर हत्या: मायावती भड़कीं, दलित संगठनों की लामबंदी शुरू | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में स्वच्छता के नाम पर हुई 2 दलित बच्चों की हत्या का मामला शांत नहीं हो पा रहा है। हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए जाने के बाद बावजूद दलित संगठनों के नेता गांव में पहुंचने लगे हैं। बसपा चीफ मायावती ने भी बयान जारी कर दिया है। 

केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा 

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इस घटना पर तत्काल बयान जारी किया है। उन्होंने इस घटना को दुखद और अति निंदनीय करार दिया है। मायावती ने मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार और केंद्र सरकार से सवाल किया है कि गरीब दलितों व पिछड़ों आदि के घरों में शौचालय की समुचित व्यवस्था क्यों नहीं की गई है?

मायावती ने ट्वीट किया है, " देश के करोड़ों दलितों, पिछड़ों व धार्मिक अल्पसंख्यकों को सरकारी सुविधाओं से काफी वंचित रखने के साथ-साथ उन्हें हर प्रकार की द्वेषपूर्ण जुल्म-ज्यादतियों का शिकार भी बनाया जाता रहा है और ऐसे में मध्य प्रदेश के शिवपूरी में 2 दलित युवकों की नृशंस हत्या अति-दुःखद च अति-निन्दनीय।" 

उन्होंने लिखा है, "कांग्रेस व बीजेपी की सरकार बताए कि गरीब दलितों व पिछड़ों आदि के घरों में शौचालय की समुचित व्यवस्था क्यों नहीं की गई है? यह सच बहुत ही कड़वा है तो फिर खुले में शौच को मजबूर दलित युवकों की पीट-पीट कर हत्या करने वालों को फांसी की सजा अवश्य दिलायी जानी चाहिए।"
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!