GWALIOR NEWS : गर्मी ने किया बेहाल, 15 के बाद होगी बारिश

ग्वालियर। शुक्रवार को भी बादलों ने निराश कर दिया। हवा में नमी की मात्रा कम होने की वजह से स्थानीय प्रभाव से भी बारिश नहीं हो सकी। धूप निकलने की वजह से उमसभरी गर्मी ने बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार 15 जुलाई के बाद नया सिस्टम विकसित होगा। उसके बाद बारिश की संभावना बनेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बना सिस्टम हिमालय की तराई की ओर चला गया है। 

ग्वालियर का आज का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन से 2 डिग्री अधिक है। पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार में बने निम्नदाब की वजह से शहर सहित जिले में दो दिन लगातार बारिश हुई। इस सिस्टम की दिशा हिमालय की तरफ हो गई। इस कारण अंचल में बारिश का सिलसिला थम गया। साथ ही हवा की नमी भी कम हो गई। इस कारण स्थानीय प्रभाव से भी बारिश की संभावना नहीं बनी। 

दिन में धूप निकलने की वजह से उमसभरी गर्मी बढ़ गई। उमस ने लोगों को पसीना से तरबतर कर दिया। दोपहर में काले बादल छाए, लेकिन वह बरस नहीं सके। शाम को हवा में नमी सामान्य से 5 प्रतिशत कम रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक बादल छाए रहेंगे। 4 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !