अर्द्धसैनिक बल: 84000 नौकरियों का ऐलान | PARAMILITARY FORCE 84000 JOBS

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार इस बार पूरे जोश और जुनून के साथ अपने किए वादों पर आगे बढ़ रही है। पिछले कई सालों से रोजगार पैदा करना एक बड़ी चुनौती रही है। ऐसे में गृह मंत्रालय ने 84000 पारा-मिलिट्री फोर्सेस की बहाली का ऐलान किया है। 

सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) जवानों की कुल संख्या करीब 9 लाख 99 हजार 795 है। CRPF, BSF, CISF, SSB, ITBP और असम राइफल्स ( ये सभी जवान CAPF कहे जाते हैं) मिलाकर हर साल करीब 10 फीसदी सीटें खाली होती हैं। वर्तमान में CAPF में करीब 84037 जवानों की कमी है, जिन्हें बहुत जल्द भरा जाएगा।

CRPF जवानों की कुल संख्या 324810 होनी चाहिए, जिनमें 22980 पद खाली हैं। BSF जवानों की कुल संख्या 263905 होनी चाहिए, जिनमें 21465 पद खाली हैं। CISF में कुल 156013 सीटें हैं, जिनमें से 10415 पद खाली हैं। SSB में कुल 99221 सीटें हैं, जिनमें 18102 सीटें खाली हैं। ITBP में कुल 89438 सीटें हैं, जिनमें 6643 सीटें खाली हैं। असम राइफल्स जवानों की कुल संख्या 66408 होनी चाहिए, जिनमें 4432 सीटें खाली हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !