कांग्रेसी MLA के बेटे पर FIR की सजा, CM ने SP को हटाया | MORENA MP NEWS

भोपाल। मुरैना एसपी रियाज इकबाल आईपीएस को कांग्रेस विधायक एदल सिंह कंसाना के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सजा दी गई है। मामला दर्ज होने के दूसरे दिन एसपी रियाज को हटाकर मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। 

सीएम कमलनाथ ने उनकी जगह पर श्योपुर एसपी असित यादव को मुरैना का एसपी बनाया गया है। सोमवार को सुमावली विधायक एदल सिंह कंसाना के बेटे राहुल सिंह कंसाना के खिलाफ आगरा-मुंबई टोल नाके में कर्मचारियों से मारपीट और फायरिंग करने के मामले में एसपी रियाज इकबाल ने केस दर्ज किया था। इसके अगले दिन मंगलवार शाम को उनके तबादले का आदेश आ गया। असित यादव को 20 फरवरी को श्योपुर एसपी बनाया गया था, अब मुरैना भेज दिया गया है। आईपीएस नागेंद्र सिंह श्योपुर के एसपी बनाये गए हैं।

क्या है मामला
टोल प्लाजा पर बदमाशों ने 30 राउंड फायरिंग की थी। टोल प्लाजा प्रबंधक ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी रियाज इकबाल ने नियमानुसार कांग्रेस विधायक के बेटे राहुल सिंह पर टोल कर्मचारियों पर फायरिंग के मामले में 307 का मुकदमा दर्ज किया था। इसके तत्काल बाद कंसाना ने कहा था कि उनकी सीएम कमलनाथ से बात हो गई है और आज एसपी को हटा दिया गया। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !