मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित आधा दर्जन से ज्यादा सांसद खतरे में | MP NEWS

शैलेंद्र चौहान/भोपाल। 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के चलते प्रदेश की 29 में से 27 सीटें जीतने वाली भाजपा के क्षत्रपों की नींद विधानसभा चुुनाव के नतीजों ने उड़ा दी है। हालांकि रतलाम-झाबुआ सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने यह सीट भाजपा से जीत ली थी। 4 महीने बाद होने वाले आम चुनाव के लिए भाजपा की लोकसभा की 12 सीट डेंजर जोन में आ चुकी हैं। केंद्रीय मंत्री और ग्वालियर सांसद नरेंद्र सिंह तोमर ज्यादा जोखिम में नजर आ रहे हैं। 

वहीं, सांसद अनूप मिश्रा, फग्गन सिंह कुलस्ते, नंदकुमार सिंह चौहान, भागीरथ प्रसाद, प्रहलाद पटेल, रोडमल नागर और सावित्री ठाकुर को भी सीट बचाने एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। खुद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह जबलपुर सीट पर घिरे नजर आ रहे हैं।  

ग्वालियर : नरेंद्र सिंह तोमर 
केंद्रीय मंत्री तोमर 29699 वोट से जीते थे। 2018 के विस चुनाव में कांग्रेस ने सात सीटें जीती हैं, जबकि भाजपा 5 से सिमटकर 1 पर आ गई है। 
विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजे 
कांग्रेस : 7 (ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व, ग्वालियर दक्षिण, भितरवार, डबरा, करेरा, पोहरी) भाजपा : 1 (ग्वालियर ग्रामीण) 
कुल वोट पड़े : 1299812 (कांग्रेस को 558648, भाजपा को 424712 और बसपा को 187301 वोट मिले) 
अंतर : कांग्रेस 1,33,936 वोट से आगे 

भिंड : भागीरथ प्रसाद 
ब्यूरोक्रेसी छोड़ राजनीति में उतरे प्रसाद 159961 वोट से जीते थे। 2013 विस चुनाव के मुकाबले इस बार भाजपा 4 सीटें गंवा चुकी है। बसपा का खाता खुला है। 
विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजे 
कांग्रेस : 5 (लहार, मेहगांव, गोहद, सेवढ़ा, भांडेर), भाजपा : 2 (अटेर, दतिया) बसपा : 1 (भिंड) 
कुल वोट पड़े : 11,19,211 (कांग्रेस को 456621, भाजपा को 357341 और बसपा को 160780 वोट मिले) 
अंतर : कांग्रेस 99280 वोटों से आगे 

मंडला : फग्गन सिंह कुलस्ते 
कुलस्ते 1,10,469 वोट से जीते थे। 2108 में आदिवासी वोट बैंक कांग्रेस की तरफ मुड़ा है। 
विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजे 
कांग्रेस : 6 (शाहपुर, डिंडोरी, बिछिया, निवास, लखनादौन, गोटेगांव) 
भाजपा : 2 (मंडला, केवलारी) 
कुल वोट पड़े : 1519029 (कांग्रेस को 659345, भाजपा को 537657 और बसपा को 18387 वोट मिले) 
अंतर : कांग्रेस 1,21,688 वोटों से आगे 

इंदौर : सुमित्रा महाजन 
लोकसभा अध्यक्ष महाजन साढ़े चार लाख वोटों से जीती थीं। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के पास 8 में से 7 सीटें थीं, लेकिन 2018 में कांग्रेस बराबरी पर आ खड़ी है। 
विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजे 
कांग्रेस : 4 (इंदौर एक, राऊ, देपालपुर, सांवेर), भाजपा : 4 (इंदौर दो, तीन, चार, पांच) 
कुल वोट पड़े : 1592099 (कांग्रेस को 718455, भाजपा को 813835, बसपा को 11142 वोट मिले) 
अंतर : भाजपा 95380 वोटों से आगे 

दमोह : प्रहलाद पटेल 
पटेल 2,13,299 वोटों से जीते थे। 2013 में कांग्रेस के खाते में दो सीटें थीं, लेकिन 2018 में उसके पास 4 सीट हैं। 
विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजे 
कांग्रेस: 4 (बंडा, देवरी, मलहरा, दमोह), भाजपा: 3 (रेहली, जबेरा, हटा), बसपा: 1 (पथरिया) 
कुल वोट पड़े : 1293170 (कांग्रेस को 495094, भाजपा को 511951 और बसपा को 84638 वोट मिले) 
अंतर : भाजपा केवल 11 हजार वोट से आगे 

खंडवा : नंदकुमार सिंह चौहान 
नंदकुमार 259714 वोट से जीते थे। 2013 में भाजपा की 7 सीटें थीं, अब 3 सीटों पर सिमट गई है। 
विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजे 
कांग्रेस: 4 (नेपानगर, भीकनगांव, बड़वाह, मंधाता), भाजपा: 3 (खंडवा, पंधाना, बागली), निर्दलीय: 1 (बुरहानपुर) 
कुल वोट पड़े : 14,42,432 (कांग्रेस को 563706, भाजपा को 635973, निर्दलीय को 98561 ‌वोट मिले) 
अंतर : कांग्रेस 26,294 वोटों से आगे 

जबलपुर : राकेश सिंह 
208639 वोट से जीतने वाले सिंह भाजपा की दो सीट नहीं बचा पाए। पिछले विस में भाजपा के पास छह सीटे थीं। कांग्रेस 4 पर आ गई है। 
विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजे 
कांग्रेस : 4 (जबलपुर पूर्व, जबलपुर पश्चिम, बरगी, जबलपुर उत्तर), भाजपा : 4 (पाटन, जबलपुर केंट, पनागर, सिहोरा) 
कुल वोट पड़े : 1283506 (कांग्रेस को 529673, भाजपा को 567506 और बसपा को 29456 वोट मिले) 
अंतर : भाजपा 37833 वोटों से आगे 

धार : सावित्री ठाकुर 
जयस को कम आंकने की भूल ने बीते विस चुनाव से स्थिति उलट है। 2013 में भाजपा के पास 6 सीट थीं, जो अब कांग्रेस के पास है। 
विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजे 
कांग्रेस : 6 (सरदारपुर, कुक्षी, गंधवानी, मनावर, बदनावर, धरमपुरी) 
भाजपा : 2 (धार, महू) 
कुल वोट पड़े : 1377351 (कांग्रेस को 743526, भाजपा को 523456, बसपा को 14734 वोट मिले) 
अंतर : कांग्रेस 220070 वोटों से आगे 

राजगढ़ : रोडमल नागर 
रोडमल सवा दो लाख वोटों से जीते थे। 2013 में भाजपा की 6 सीटें थीं, अब कांग्रेस ने 5 जीती ली हैं। 
विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजे 
कांग्रेस: 5 (राजगढ़, खिलचीपुर,चाचौड़ा, ब्यावरा, राघोगढ़), भाजपा: 2 (नरसिंहगढ़, सारंगपुर), निर्दलीय: 1 (सुसनेर) 
कुल वोट पड़े : 1358359 (कांग्रेस को 634687, भाजपा को 525481, निर्दलीय को 75804 वोट मिले) 
अंतर : कांग्रेस 185010 वोटों से आगे 

मुरैना : अनूप मिश्रा 
मिश्रा 1,32,981 वोट से जीते थे। 2013 में भाजपा के पास 5 सीट थीं, लेकिन 2018 के विस चुनाव में कांग्रेस ने इस क्षेत्र की 7 सीटें जीती हैं, जबकि मिश्रा भिरवार से हारे गए हैं। 
विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजे 
कांग्रेस : 7 (श्योपुर, सबलगढ़, जौरा, सुमावली, मुरैना, दिमनी, अंबाह) भाजपा : 1 (विजयपुर) 
कुल वोट पड़े : 12,45,503 (भाजपा को 384382, कांग्रेस को 511224 और बसपा को 22179 वोट मिले) 
अंतर : कांग्रेस 1,26,842 वोटों से आगे 

बैतूल : ज्योति धुर्वे 
2013 के विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र में भाजपा के खाते में 6 सीटें थीं, जो अब घटकर अब 4 रह गई हैं। 
विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजे 
कांग्रेस : 4 (मुलताई, बैतूल, घोड़ाडोंगरी, भैंसदेही), भाजपा : 4 (अमला, हरदा, हरसूद, टिमरनी) 
कुल वोट पड़े : 1387463 (कांग्रेस को 638329, भाजपा को 597653, बसपा को 19523 वोट मिले) 
अंतर : कांग्रेस 40676 वोटों से आगे 

उज्जैन : चिंतामणी मालवीय 
मालवीय 3 लाख वोट से जीते थे। 2013 में आठों सीट भाजपा जीती थी, अब कांग्रेस ने 5 सीटें छीन लीं। 
विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजे 
कांग्रेस : 5 (बड़नगर, नागदा-खाचरौद, तराना, घटिया, आलोट), भाजपा : 3 (उज्जैन उत्तर, उज्जैन दक्षिण, महिदपुर) 
कुल वोट पड़े : 1121791 (कांग्रेस को 522106, भाजपा को 592028, निर्दलीय को 55279 वोट मिले) 
अंतर : भाजपा 14,643 वोटों से आगे 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !