महिला आरक्षक को पति के सामने किया फ्लाइंग KISS, गिरफ्तार। MP NEWS

BHOPAL: शहर में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार रात को कार सवार मनचले छात्रों ने पति के साथ बाइक पर जा रही महिला आरक्षक को अश्लील इशारे किए। महिला के पति ने कार के आगे बाइक अड़ा दी और पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों युवकों को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली।

एमपी नगर पुलिस के मुताबिक स्टेशन बजरिया क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय महिला पुलिस में सिपाही है। शनिवार रात को वह पति के बाइक से रचना नगर स्थित एक क्लीनिक पर आई थीं। चैकअप के बाद पति-पत्नी घर लौट रहे थे। रात करीब 9.45 बजे जब वे लोग डीबी सिटी के सामने से गुजर रहे थे, तभी सफेद रंग की कार में बैठे पांच युवकों ने महिला आरक्षक को फ्लाइंग किस का इशारा करते हुए अश्लील कमेंट्स करना शुरू कर दिए। जिसे देख महिला के पति ने अपनी बाइक उनकी कार क्रमांक एमपी-04-सीएस-7549 के आगे अड़ा दी। साथ ही घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

कंट्रोल को सूचना मिलते ही एमपी नगर पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान नोएडा निवासी अंकुश कुमार, कानपुर निवासी सक्षम श्रीवास्तव, भीलवाड़ा निवासी मोहित लोहिया, देहरादून निवासी दिव्यांशु और आष्टा निवासी नवीन आजनावदे के रूप में हुई। मामले की जांच कर रहे एसआई अविनाश सोनी ने बताया कि सभी छात्र सीहोर स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते हैं। घटना के समय सभी शराब के नशे में थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !