DIGVIJAY SINGH मजबूर मुख्यमंत्री थे, मैं मजबूत मुख्यमंत्री हूं: शिवराज सिंह | MP ELECTION NEWS

इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर हमले फिर शुरू कर दिए हैं। 'देशद्रोही' बयान के बाद शिवराज सिंह कुछ देर के लिए रुके थे परंतु अब फिर उनके भाषण का केंद्र दिग्विजय सिंह का कार्यकाल ही बनने लगा है। नीमच में शिवराज सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह एक मजबूर मुख्यमंत्री थे लेकिन मैं मजबूत मुख्यमंत्री हूं। इसलिए मैं प्रदेश का विकास कर पा रहा हूं। 

श्री चौहान ने जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे मजबूर मुख्यमंत्री थे, जिनके पास विकास की बजाय विनाश का एजेंडा था, लेकिन मैं मजबूत मुख्यमंत्री है जिन्होंने प्रदेश बीमारू स्थिति से निकालकर विकासशील बनाया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के पास न तो विकास का नजरिया था और न ही नीयत थी। इसलिए 10 वर्षों में उन्होंने राज्य को गड्ढों और अंधरों का राज्य बना दिया था। देश के पिछड़े राज्यों में ले जाकर खड़ा कर दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 50 साल तक प्रदेश में हुकूमत चलाई लेकिन राज्य और जनता के विकास के बजाय पतन की स्थितियां ही बना कर रख दी थी।

श्री चौहान ने कहा कि पिछले तीन चुनावों में प्रदेश की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया। हमने सरकार में रहते हुए हर मोर्चे पर प्रदेश को विकासशील श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। आम जनता का जीवन स्तर ऊँचा हुआ है और हर प्रकार की सुविधाएं सुलभ करवाई जा रही है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!