
ऐसा कहने के बाद प्रियंका जर्नलिस्ट को बॉलीवुड फिल्मों का डांस करके दिखाने लगती हैं। प्रियंका अब इस वीडियो को लेकर ट्रोल हो रही हैं। ट्रोलर्स इसे प्रियंका की शर्मनाक हरकत बता रहे हैं। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि शायद प्रियंका भूल चुकी हैं कि वो बॉलीवुड से ही फेमस हुई हैं। बता दें कि इससे पहले प्रियंका अपने हॉलीवुड सीरियल 'क्वांटिको' में भारतीयों को आतंकवादी दिखाने पर भी ट्रोल हुई थीं।
इस पर प्रियंका को सोशल मीडिया पर काफी लताड़ लगी थी। बाद में प्रियंका ने इस पर माफी मांग ली थी। प्रियंका ने कहा- मैं दुखी और शर्मिंदा हूं कि क्वांटिको के एपिसोड की वजह से भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुंची। मैं माफी मांगती हूं। मुझे इंडियन होने पर गर्व है।
— Hot Actress Fantasy (@HotActressFaNTC) June 8, 2018..