बीजेपी में आकर छटपटा रहे हैं विधायक मुनमुन राय

भोपाल। अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है, सिवनी के निर्दलीय विधायक मुनमुन राय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने भाजपा में शामिल हुए थे। अब वो भाजपा में आकर छटपटा रहे हैं। वो काफी असहज महसूस कर रहे हैं और भाजपा से मुक्त होने के विकल्प पर भी विचार कर रहे हैं। यह संभावनाएं हाल ही में जारी उनके एक वीडियो से सामने आ रहीं हैं, जिसमें वो खुलकर कह रहे हैं कि मजबूरी में भाजपा में शामिल हुआ था लेकिन यदि उन्हे जो चाहिए था वो नहीं मिला तो भाजपा से इस्तीफा दे देंगे। 

वायरल हुए वीडियो में विधायक मुनमुन राय कह रहे हैं कि वह भाजपा में सिर्फ इसलिए गए क्योंकि जनता के काम नहीं हो रहे थे। जनता के काम कराने के लिए उन्होंने खुद को गिरवी रख दिया, अपना ईमान बेच दिया और कुर्बान हो गए। मुनमुन वीडियो में आगे कह रहे हैं कि शेर की तरह जीने वाला व्यक्ति आज दोनों हाथ जोड़कर खड़ा है ।मुनमुन ने यह भी कहा कि 3 महीने के लिए वह पार्टी में आए हैं और अगर पार्टी उनकी अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी तो एक बार फिर फिर जनता के बीच जाकर खड़े हो जाएंगे। 

बता दें कि विधायक मुनमुन राय, भाजपा के खिलाफ चुनाव जीतकर आए थे। कुछ समय पहले भाजपा की महिला नेता, दो बार सांसद और एक बार विधायक रह चुकी क्षेत्र की कद्दावर भाजपा नेता नीता पटेरिया के साथ अभद्रता का वीडियो भी वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि विधायक मुनमुन राय को स्थानीय भाजपा में कोई सम्मान नहीं दिया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता उनके पार्टी में आने से खुश नहीं हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!