लीगल न्यूज डेस्क, 14 मई 2026: सरकारी कर्मचारियों के लिए बुरी खबर है। एक याचिका को खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने कहा है कि किसी कर्मचारी को सस्पेंड करने से पहले कारण बताओं नोटिस देना, अनिवार्य नहीं है। उच्च न्यायालय ने स्पष्ट तौर पर कहा कि, किसी भी सरकारी कर्मचारियों को सस्पेंड करने से पहले, उसकी सुनवाई का अवसर देना, किसी भी प्रकार से अनिवार्य नहीं हो सकता।
No Notice Needed Before Suspension: High Court
शिमला हाई कोर्ट के न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की एकल पीठ ने याचिकाकर्ता रवि द्वारा दायर उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अपने निलंबन आदेश को चुनौती दी थी। कोर्ट ने याचिका की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की दलीलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब स्थापित कानून के अनुसार निलंबन कोई दंड नहीं है, तो इसके विरुद्ध याचिका कैसे मान्य हो सकती है। कोर्ट के अनुसार, निलंबन केवल एक प्रक्रियात्मक कदम है जो अनुशासनात्मक कार्रवाई के दौरान उठाया जाता है।
याचिकाकर्ता के तर्क: निराधार कारणों और नोटिस का अभाव
याचिकाकर्ता रवि ने प्राधिकारी द्वारा पारित निलंबन आदेश (Suspension Order) को इस आधार पर चुनौती दी थी कि उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अभी विचाराधीन है। याचिकाकर्ता का मुख्य तर्क यह था कि उसे निलंबित करने के पीछे जो कारण बताए गए हैं, वे निराधार हैं। उन्होंने अदालत को बताया कि वह आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए जिम्मेदार नहीं थे, इसलिए उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि निलंबन से पहले उन्हें अपनी बात रखने का कोई अवसर या नोटिस नहीं दिया गया।
विभागीय कार्रवाई और दोषसिद्धि पर कोर्ट की टिप्पणी
मामले की गंभीरता को देखते हुए, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह वह चरण नहीं है जब न्यायालय याचिकाकर्ता की दोषसिद्धि (Conviction) या उन आधारों की सत्यता की जांच करे, जिनके कारण निलंबन हुआ है। कोर्ट ने कहा कि अनुशासनात्मक प्राधिकारी की इच्छा होने पर याचिकाकर्ता के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई (Departmental action) की जा सकती है और वर्तमान चरण में न्यायिक हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है।
Government Employees Can Be Suspended Without Notice, High Court Observation
इस फैसले ने सरकारी कर्मचारी निलंबन नियम और अनुशासनात्मक कार्रवाई (Disciplinary proceedings) से जुड़े कानूनी पहलुओं को और अधिक स्पष्ट कर दिया है। यह निर्णय भविष्य में उन मामलों के लिए एक कानूनी मिसाल बनेगा जहाँ कर्मचारी निलंबन को केवल नोटिस न मिलने के आधार पर चुनौती देते हैं। कोर्ट ने साफ़ कर दिया है कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं में निलंबन को सजा के तौर पर नहीं देखा जा सकता।

.webp)