क्या कांग्रेस के वक्त नहीं बढ़ते थे पेट्रोल-डीजल के दाम: नरेंद्र सिंह तोमर

भोपाल। मप्र में भाजपा के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी का बचाव किया है। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल पूछा है कि राहुल गांधी यह बताएं, क्या यूपीए के समय पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी नही होती थी। बता दें कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने के लिए चुनौती दी है, साथ ही कहा है कि यदि वो ऐसा नहीं करते तो सारे देश में आंदोलन किया जाएगा। बता दें कि कांग्रेस ने डाटा पेश करके कहा है कि उसके समय क्रूड आॅइल के दाम ज्यादा थे परंतु पेट्रोल के कम, आज क्रूड आॅइल सस्ता है और पेट्रोल महंगा। 

दिग्वजय सिंह को दिया जवाब

दिग्विजय सिंह ने आज एक ट्वीट करके फिटनेस चैलेंज को ध्यान भटकाने की साजिश बताया था। नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रहे फिटनेस चैलेंज को लेकर तोमर ने कहा कि यह सब दिनचर्या की चीजें हैं। लोग सेहतमंद रहे उसके लिए सही है। उन्होंने पीएम मोदी की ताऱीफ करते हुए कहा कि मोदी शासन के 4 वर्षों में अमूल्य परिवर्तन आया है। दुनिया मे भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी।जब कांग्रेस से सरकार मिली थी तब भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार था। लोगो का भरोसा मोदी सरकार के साथ है। कांग्रेस को अच्छे दिन दिखेंगे नही, 2019 को जनता इसका जवाब देंगी।

कमलनाथ पर भी बोला हमला

कमलनाथ के शिवराज सिंह चौहान के साइकिल चलाने वाले ट्वीट पर तोमर ने कहा यह कांग्रेस की ओछी राजनीति है। वह चाहे साइकिल ढूंढे या नट बोल्ट इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता। सरकार दामों को लेकर चिंतित है और इसे कम करने के प्रयास में लगी है ।जल्द ही दामों में कटौती की जाएगी।

मंदसौर की कांग्रेस की सभा पर साधा निशाना

तोमर ने छह जून को मंदसौर गोलीकांड की बरसी पर शामिल होने आ रहे राहुल गांधी और तमाम बड़े कांग्रेस नेताओं की एकजुटता पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि विपक्ष पहले हमारे खिलाफ है, इससे हमे फर्क नही पड़ता। केवल फ़ोटो खिंचाने से कुछ नही होगा।  कांग्रेस की विभाजनकारी शक्ति वोटों की राजनीति के लिए सब करती है। पिछली बार भी हिंसा में ऐसे ही संगठनों का हाथ था।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !