फिर हड़ताल पर चले गए 108 एंबुलेंस के कर्मचारी, सेवाएं ठप

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर 108 एंबुलेंस सेवाएं ठप हो गईं हैं। सरकार द्वारा अनुबंधित कंपनी से विवाद के चलते एक बार फिर आम जनता को परेशानियां उठानी पड़ रहीं हैं। बताया जा रहा है कि 108 एंबुलेंस के सभी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। राजधानी भोपाल के ईदगाह हिल्स के सामने कर्मचारियों ने एंबुलेंस खड़ी कर दीं हैं और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिगित्सा हेल्थ केयर पर मनमानी का आरोप लगाते हुए सभी एंबुलेंस को खड़ा कर दिया है जिसके चलते सभी इमरजेंसी सेवाएं ठप्प हो चुकी हैं। बता दें कि पिछले 18 महीने मं यह 9वीं बार हड़ताल हो रही है।  रविवार तड़के 4 बजे से एंबुलेंस कर्मचारियों ने एंबुलेंस को खड़ा करने का सिलसिला शुरू कर दिया था। जो सुबह तक चलता रहा। शाम 4.30 बजे तक शहर में एंबुलेंस सेवा प्रभावित हुई। करीब 1900 से ज्यादा मरीज इस सेवा के ठप हो जाने से प्रभावित हुए हैं। 

ठप्प हुईं 108 एंबुलेंस सेवाएं

विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है और अपनी मांगे पूरी होने तक वापस काम पर आने से मना कर दिया है। जिसके चलते पूरे प्रदेश में घायलों और मरीजों को एंबुलेंस की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। कर्मचारियों के मुताबिक पिछले 2-3 महीनों से लगातार उनकी सैलरी मनमाने तरीके से काट ली जाती है। इसके अलावा उनके 480 साथी कर्मचारियों की बहाली पर भी प्रशासन ने रोक लगा कर रखी है जिसके चलते 108 कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले कई बार कर्मचारी अपनी मांगों और जरूरतों के बारे में सीएम एवं अफसरों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके चलते अब वे वापस हड़ताल पर बैठे हैं।

पहले भी कर चुके हैं हड़ताल

बता दें कि इससे पहले भी प्रदेश के 108 कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर चुके हैं। इस दौरान कई कर्मचारियों की हालत भी खराब हो गई थी। हड़ताल के दौरान 2400 से ज्यादा कर्मचारी मैदान पर बैठे थे। जिससे कई कर्मचारियों की तेज धूप के चलते स्किन जल गई थी तो कई डिहाईड्रेशन का शिकार हो गए थे। जिसके बाद सभी कर्मचारियों को आनन-फानन में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!