
कर्नाटक में जिस भाजपा के पास 104 सीट है उसे सरकार बनाने का न्यौता और जिनके पास 116 विधायक है, उन्हें न्यौता नही दिया गया। कर्नाटक के राज्यपाल, नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के हाथों की कठपुतली बनकर काम कर रहे है। वो अभी भी यह समझ रहे है कि मैं भाजपा का ही कार्यकर्ता हुँ लेकिन वो अब राज्यपाल है जो संविधान का सम्मान करने के बजाए संविधान की मर्यादा को तार तार कर रहे है।
श्री चौधरी ने कहा कि आज कर्नाटक में शपथ ग्रहण नहीं संविधान का चीरहरण हुआ है। राज्यपाल ने संविधान का चिरहरण करते हुए 104 सीट की भाजपा का सीएम बनवाया है। यह निंदनीय है। युवा कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी।