कर्मचारी वर्ग: मुख्यमंत्री कार्यालय से कोई आधिकारिक प्रेस रिलीज नहीं आया | EMPLOYEE NEWS

भोपाल। मप्र के लाखों कर्मचारियों के लिए आज का दिन सुपर संडे था। सीएम शिवराज सिंह ने लगभग सभी कर्मचारी नेताओं से बात की और उनकी समस्याओं के समाधान का ऐलान किया। प्रमुख रुप से शिक्षा विभाग में एम शिक्षामित्र की अनिवार्यता को समाप्त करने का ऐलान किया। इसके अलावा दर्जनों महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। कर्मचारी संगठनों की ओर से प्रेस रिलीज जारी किए गए। सोशल मीडिया पर इस संदर्भ में कई पोस्ट मौजूद हैं परंतु मुख्यमंत्री के कार्यालय की ओर से देर रात तक कोई रिलीज नहीं आया था। 

क्या महत्वपूर्ण ऐलान हुए
सीएम शिवराज सिंह ने शिक्षा विभाग में एम शिक्षामित्र को समाप्त करने की घोषणा की।
अध्यापकों का संविलियन अप्रैल माह के अंत तक पूर्ण कर देने की घोषणा की। 
मप्र संविदा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया अप्रैल माह में शुरू हो जाएगी। 
स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों को हड़ताल समाप्त करने की अपील की।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महापंचायत अप्रैल माह में बुलाई जाएगी।
संविदा कर्मचारियों की महापंचायत अप्रैल माह में बुलाई जाएगी। 

मुख्यमंत्री की इन गतिविधियों के बारे में प्रेस को बताया गया
मप्र शासन की ओर से प्रेस को जारी होने वाली आधिकारिक जानकारियों में संडे को सीएम शिवराज सिंह की निम्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। 
मुख्यमंत्री ने इंदौर भवन दुर्घटना की उच्च-स्तरीय जाँच के दिये निर्देश
पत्रकारों की सुरक्षा का कानून बनाने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी: मुख्यमंत्री
निगम, मंडल, कोर्ट, प्राधिकरण में भी सेवा-निवृत्ति आयु 62 साल होगी: मुख्यमंत्री 

कर्मचारी संगठनों से मुलाकात हुई या नहीं, हुई तो उसका प्रतिवेदन क्या है, कोई आधिकारिक जानकारी प्रेस को नहीं भेजी गई। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !