NAVJOT SINGH SIDHU: कालेधन की तलाश में 2 BANK खाते सीज | NATIONAL NEWS

नई दिल्ली। अपने चिरपरिचित जुमलो और हाजिर जवाबी के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के चंगुल में फंसे हुए नजर आ रहे है। जानकारी के मुताबिक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सिद्धू के दो बैंक खातों को सीज कर दिया है। सिद्धू पर आरोप है उन्होंने कई चीजों में पूरा टैक्स अदा नहीं किया है। आयकर विभाग अब सिद्धू के यहां कालाधन की तलाश कर रहा है। यदि मिल गया तो सिद्धू बुरे फंसेंगे, क्योंकि पंजाब में भाजपा की हार का एक कारण सिद्धू भी थे। भाजपा को अवसर हाथ लग गया है। 

जानकारी के मुताबिक सिद्धू ने अपने रिटर्न में कपड़ों पर 28 लाख, यात्रा पर 38 लाख से ज्यादा, फ्यूल पर करीब 18 लाख, स्टाफ की सैलरी पर 47 लाख से ज्यादा का खर्च दिखाया है।आपको बता दें कि साल 2014-15 के रिटर्न में सिद्धू ने जो खर्चे दिखाए थे उन्होंने उनके बिल अभी तक पेश नहीं किए है। इस मामले में सिद्धू ने कहा कि मै इन सारे सवालों का जवाब बहुत पहले ही दे चुका हूं।

नवजोत सिंह सिद्धू पहले कई सालों तक भारतीय जनता पार्टी के सदस्य रहे है। सिद्धू भाजपा में रहते हुए राहुल गांधी पर कई बार कड़े हमले कर चुके है। सिद्धू ने डॉ मनमोहन सिंह पर भी कई बार तंज कसा था और कहा था कि ये सरदार असरदार नहीं है लेकिन भाजपा से कांग्रेस में आते ही सिद्धू के सुर बदल गए। कांग्रेस अधिवेशन में उन्होंने डॉ मनमोहन सिंह के बारे में कहा कि ये सरदार असरदार है। अभी हाल ही में कांग्रेस महाधिवेशन के दूसरे दिन नवजोत सिंह सिद्धू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि राहुल भाई, कार्यकर्ताओं को समेट लो, अगले साल लाल किले से झंडा आप ही फहराओगे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !