BHOPAL: नूतन कॉलेज की छात्रा का डीबी मॉल से अपहरण, बलात्कार | CRIME NEWS

भोपाल। नूतन कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर की एक छात्रा को एक बदमाश ने योजनाबद्ध तरीके से डीबी मॉल बुलाया फिर चाय में नशीला पदार्थ डालकर उसका अपहरण कर लिया। छात्रा को छत्तीसगढ़ ले जाया गया। जहां बदमाश ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया एवं जबर्दस्त शादी भी की। छात्रा किसी तरह से बचकर वापस भोपाल लौटी और परिवार को सारी कहानी बताई। छात्रा के पिता मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के बंगले पर काम करते हैं। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी श्याम सुंदर पाटिल को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार नूतन कॉलेज में बीए सैकंड ईयर में पढ़ने वाली कमला नगर निवासी छात्रा  गत एक मार्च को कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने छात्रा की गुमशुदगी कमला नगर थाने में दर्ज कराई। इससे पहले कि पुलिस छात्रा की तलाश कर पाती, रविवार को छात्रा भोपाल स्थित अपने घर पहुंच गई। परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने छात्रा के घर आने की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित छात्रा ने कहा कि  श्याम सुंदर पाटिल ने उसे फोन कर डीबी मॉल बुलाया और फिर चाय में नशे की दवा मिलाकर पिला दी। इसके बाद उसका अपहरण करअपने मामा-मामी के घर  छत्तीसगढ़ ले गया। जहां उसके साथ जबरन शादी कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया।

इसके बाद लड़की जैसे तैसे करके भोपाल पहुंची और परिजनों के साथ मिलकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के पिता और मामा-मामी को आरोपी बनाया जाएगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !