GWALIOR NEWS - पुलिस इंस्पेक्टर ने विधवा महिला को गर्भवती कर दिया, बलात्कार का मामला दर्ज

Updesh Awasthee
ग्वालियर, 13 अप्रैल 2026
: झांसी रोड थाने में पुलिस इंस्पेक्टर श्री रुपेश शर्मा के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित महिला की उम्र 38 वर्ष है। उसके पति का निधन हो चुका है और जब मामला दर्ज किया गया तब महिला 9 महीने की गर्भवती है। इस मामले में एक ऐसा संवेदनशील पहलू है जो सामान्य तौर पर दूसरे मामलों में देखने को नहीं मिलता।

Rape Case Filed Against Police Inspector in Gwalior After Widow Claims She Was Impregnated

पुलिस थाने में दर्ज मामले के अनुसार, यह एक ऐसी लव स्टोरी है जिसे सामाजिक मान्यता नहीं मिल सकती। श्री रुपेश शर्मा एक विवाहित पुलिस ऑफिसर हैं और महिला के पति का निधन हो चुका है। पुलिस के रजिस्टर में दर्ज कहानी के अनुसार दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए 2 साल पहले हुई थी। महिला शहर की एक पॉश कॉलोनी में बुटीक चलाती है। परिवार में उसके साथ इसका एक बच्चा भी है। फेसबुक पर चैटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। महिला का कहना है कि श्री रुपेश शर्मा ने, खुद को अविवाहित बताया था। फिर बात दोस्ती से आगे बढ़ गई और एक दिन बुटीक में ही दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन बने। महिला का कहना है कि इंस्पेक्टर रुपेश शर्मा ने उसकी मर्जी के बिना उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए थे लेकिन फिर शादी का वादा किया तो उसने कोई शिकायत नहीं की। इस तरह की कई लव स्टोरी आए दिन सामने आती रहती हैं, लेकिन इस मामले में एक संवेदनशील पहलू भी है। 

पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाने आई महिला ने इससे पहले ग्वालियर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी संपर्क किया था। मामला दर्ज होने से पहले दोनों के बीच कई दिनों तक तनाव की स्थिति बनी रही थी। महिला गर्भवती है। उसके गर्भकाल को 9 महीने पूरे हो चुके हैं और अब वह अपने बच्चों को जन्म देने जा रही है। महिला का कहना है कि यह बच्चा इंस्पेक्टर रुपेश शर्मा का है। महिला चाहती है कि, बच्चे को उसके पिता का नाम मिलना चाहिए। मामला दर्ज हो जाने के कारण बच्चे का डीएनए टेस्ट भी हो जाएगा और इस प्रकार बच्चे को न केवल पिता का नाम मिलेगा बल्कि संपत्ति में उत्तराधिकार भी मिलेगा। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!