AJJAKS की पहली बैठक में बड़ा फैसला: मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में 5-5 बच्चों का पालन पोषण और 10-10 लोगों को रोजगार देंगे

Updesh Awasthee
भोपाल 13 अप्रैल 2026:
मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) ने अपनी पहली बैठक में बड़ा ही कल्याणकारी फैसला लिया है। संगठन ने डिसाइड किया है कि प्रत्येक जिले के पांच बच्चों का पूरा पालन पोषण और 10 लोगों को रोजगार संगठन की ओर से दिया जाएगा। इस प्रकार मध्य प्रदेश में अजाक्स संगठन की ओर से 275 बच्चों की पढ़ाई लिखाई सहित सभी खर्च उठाए जाएंगे और 550 लोगों को रोजगार दिया जाएगा। 

Big Decision by AJJAKS: Will Support 5 Children, Provide Jobs to 10 People in Each MP District

मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) होटल पलाश में बैठक हुई। महात्मा ज्योतिवाराव फूले की जयंती के अवसर पर आयोजित इस बैठक में प्रांतीय एवं जिला पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता चौ. मुकेश मौर्य प्रांताध्यक्ष अजाक्स एवं श्री विशेष गढ़पाले ने की। बैठक में चौ.मुकेश मौर्य प्रांताध्यक्ष अजाक्स एवं श्री विशेष गढ़पाले जी वरिष्ठ (IAS) व कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष अजाक्स मध्यप्रदेश, श्री गोवर्धन लाल गुवाहटिया प्रांतीय महासचिव, श्री श्यामलाल डोहरिया मुख्य स्टेट समन्वयक ने कहा कि संगठन में नये नेतृत्व से अधिकारी एवं कर्मचारियों में ऊर्जा का संचार हुआ है। संगठन के प्रति नया विश्वास कायम हुआ है। 

इंदौर जिलाध्यक्ष श्री अशोक कटारिया एवं उनकी टीम ने अजाक्स प्रांताध्यक्ष द्वय का 101 किलो की फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात उज्जैन संभाग तथा विभिन्न जिलों से आए हुए जिलाध्यक्षगण एवं उनकी टीम ने स्वागत किया। सभी जिलाध्यक्षों ने डॉ.अंबेडकर जयंती अपने-अपने जिलो में धूमधाम से मनाने तथा प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य ने सबसे पहले सामान्य प्रशासन विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विभाग ने संगठन का वास्तविक प्रांताध्यक्ष कौन है अजाक्स के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के समक्ष विधिवत पत्र जारी कर स्थिति स्पष्ट की। अजाक्स प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य ने अपने सम्बोधन में अजाक्स जिलाध्यक्षों से कहा कि आप सभी अपने-अपने जिलों से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के होनहार 5-5 बच्चों के नाम भोपाल भेजे। उन सभी की पढ़ाई और जब तक वे विकास की मुख्य धारा से ना जुड़ जाए तब तक का संपूर्ण खर्च अजाक्स उठाकर अपना सामाजिक दायित्व निभाएगा। 

इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को शिविर के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने का समस्त जिलाध्यक्षों से आह्वान किया। संगठन को ब्लॉक,तहसील एवं जिला स्तर पर सक्रियता के साथ सशक्त और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। 

कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष श्री विशेष गढ़पाले वरिष्ठ (IAS) ने अपने ने कहा कि अजाक्स संगठन को सभी जिलाध्यक्ष और उनकी टीम नई ऊर्जा और गति प्रदान करने के लिए अजाक्स के सदस्यता अभियान को जोर शोर से चलाए और संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाए। इसके साथ ही श्री गढ़पाले ने कहा कि अजाक्स प्रत्येक जिलो में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 10-10 लोगो को रोजगार के अवसर मुहैया कराएगा। संगठन एक ही है किसी भी प्रकार के भ्रम में ना रहते हुए अधिकारी-कर्मचारी संगठन से निर्भीक और निडर होकर जुड़े। चारों ओर सामाजिक एकता और सामाजिक सद्भावना का संदेश दे। संगठन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपना-अपना योगदान सुनिश्चित करें। 

प्रांतीय महासचिव श्री गोवर्धन लाल गुवाहटिया ने कहा कि अजाक्स हित हमेशा से मेरे लिए सर्वोपरि रहा। संगठन सर्वोपरि है कोई व्यक्ति विशेष नहीं। बैठक का संचालन श्री दिनेश उमरैया प्रांतीय सचिव एवं श्री नत्थू सिंह अहीरवार ने किया। आभार व्यक्त श्री रामेश्वर राम पटेल प्रांतीय उपाध्यक्ष ने व्यक्त किया। 

बैठक के दौरान श्री संजय कुमार मुख्य अभियंता परिक्षेत्र इंदौर (PHE) व प्रान्तीय महासचिव, श्री महेंद्र कौशल प्रान्तीय महासचिव, श्री मनोहर कटारिया प्रान्तीय सचिव श्री नत्थू सिंह अहिरवार प्रान्तीय प्रवक्ता,डॉ अनिल अर्गल प्रान्तीय सचिव, श्री दिनेश कुमार उमैरिया प्रान्तीय सचिव, डॉ मनीष शेंडे, प्रान्तीय सचिव, श्री पत्तू सिंह परिहार प्रान्तीय संयुक्त सचिव, श्री गजेंद्र राजोरिया, श्री सुधीर राजनेगी सिवनी, श्री एल.आर.अहिरवार विदिशा डॉ. विजय अरख सतना, श्री एस.बी. इनवाती छिन्दवाड़ा, श्री बजरंगलाल जाटव, श्योपुर , श्री जगदीश टैगोर मुरैना, श्री  राजेन्द्र सिंह धुर्वे सागर, श्री बलवीर सिंह परस्ते कटनी, बद्रीलाल गुवाहटिया शाजापुर, अम्बाराम बोस, कार्यवाहक रतलाम, नंदलाल हरियाले देवास सहित अन्य जिलाध्यक्ष उपस्थित थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!