पुराने शिक्षकों की TET मामले में स्कूल शिक्षा मंत्री की दो टूक: सौ दफा बता चुके हैं सरकार कुछ नहीं कर सकती - VIDEO

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 13 अप्रैल 2026
: मध्य प्रदेश में पुराने शिक्षकों की विशेष पात्रता परीक्षा के मामले में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने दो टूक जवाब दिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। उनका कहना है कि, सरकार के खिलाफ धरने पर एक दिन बैठे या 100 दिन बैठे उसका निराकरण नहीं हो सकता। 

No Relief in TET Case? Minister’s Blunt Statement on Old Teachers Sparks Debate – VIDEO

श्री उदय प्रताप सिंह (स्कूल शिक्षा मंत्री) से पूछा गया था कि पुराने शिक्षक, विशेष पात्रता परीक्षा के खिलाफ धरने पर बैठे हुए हैं और 18 अप्रैल को भोपाल में मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा भी है। इस प्रश्न पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि, हम इनको सौ दफा बता चुके हैं। इनको इस बात को समझना चाहिए। यह सरकार का निर्णय नहीं है। सरकार के खिलाफ धरने पर एक दिन बैठे या 100 दिन बैठे उसका निराकरण नहीं हो सकता। सरकार बाध्य है, माननीय सर्वोच्च न्यायालय की निर्देशों का पालन करने के लिए। अगर उसमें कुछ करना है तो इन्हें माननीय सर्वोच्च न्यायालय में अपील दायर करनी पड़ेगी।

एक इनके संघ ने जिसके अध्यक्ष जगदीश यादव हैं, उन्होंने अपील दायर की है। कोर्ट ने एक्सेप्ट भी कर ली। दूसरे संगठनों को जाना चाहिए, शिक्षकों को जाना चाहिए। सरकार माननीय न्यायालय के किसी भी निर्णय के विपरीत में जाकर कंटेंप्ट नहीं कर सकती न्यायालय के आदेश का। हमारी अपनी बाध्यताएं हैं। 

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि, हम भी विधि विभाग से सलाह मशवरा कर रहे हैं। हम भी, हमारा जो एक परामर्श का हमारी व्यवस्था है, उनसे न्यायिक व्यवस्था से, उनसे से पूछ रहे हैं। इसमें किस तरह से माननीय सर्वोच्च न्यायालय में हम पुनर्विचार याचिका लगा सकते हैं। उस पर हम काम कर रहे हैं। अनावश्यक धरना आदि देकर वातावरण खराब करने का काम कर रहे हैं। इसमें सरकार कुछ नहीं कर सकती। जो भी करना है माननीय सर्वोच्च न्यायालय को करना है। इसलिए इन्हें यहां परिश्रम करने की बजाय यहां अपनी ऊर्जा नष्ट करने की बजाय इनको माननीय सर्वोच्च न्यायालय से आग्रह करना चाहिए।

अंत में उन्होंने कहा कि, सरकार भी इनके साथ है। सरकार भी अपने जो मान्य दायरे के अंदर हमारी अपनी मर्यादा माननीय न्यायालय के निर्देशों के पालन करने की हमारी बाध्यता है। हम उसके बीच में भी रास्ता पूछ रहे हैं कि इसमें अगर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में, हम पुनर्याचिका लगा रहे हैं। अगर हमारी याचिका एक्सेप्ट हो जाती है तो उस पर हम आगे काम करेंगे। 

‘Told You 100 Times’: Minister’s Clear Stand on TET Issue for Old Teachers, Watch Video


कुल मिलाकर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस मामले में कुछ भी नहीं कर सकते हैं और 18 तारीख को भोपाल में होने वाले प्रदर्शन से उनका कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!