मध्य प्रदेश लाडली बहन योजना की किस्त की बड़ी खबर और मुख्यमंत्री का बयान

Updesh Awasthee
भोपाल : 11 अप्रैल, 2026
: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अप्रैल को सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 1836 करोड़ रूपये से अधिक की राशि अंतरित करेंगे। 

Ladli Behna Yojana Installment Update: Big Announcement, CM Issues Key Statement

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव 184 करोड़ 92 लाख रूपये की लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी करेंगे। इन कार्यों में 115 करोड़ 32 लाख रूपये के कार्यों का लोकार्पण एवं 69 करोड़ 60 लाख रूपये के कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है। समाचार क्रमांक: 2108H - बी/देवेन्द्र ओगारे

नारी सशक्तिकरण के लिये संसद की बैठक होगी ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी 16 अप्रैल को संसद में ऐतिहासिक बैठक होने जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में महिला आरक्षण से जुड़े विषय पर विधेयक पारित करवाने के लिये विशेष सत्र का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यकाल में देश की जनता के समग्र कल्याण और चहुँमुखी विकास के लिये अभूतपूर्व कार्य किये गये हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के द्वारा देश की आधी आबादी के सशक्तिकरण के लिये दृढ़संकल्पित होकर नारीशक्ति वंदन अधिनियम को पारित करवाने के लिये संकल्पबद्ध होकर कार्य करना नारी सशक्तिकरण के लिये उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देशवासियों के लिये सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी सभी के कल्याण के लिये दूरदृष्टि के साथ कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा ज्ञान (GYAN) का मंत्र देते हुये गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी सशक्तिकरण के लिये विभिन्न कार्ययोजना को मिशन मोड में पूरा करने का कार्य किया जा रहा है। देश में नारी सशक्तिकरण के लिये किये जा रहे कार्यों का परिणाम है कि हमारी बेटियां आज हवाई जहाज उड़ा रही हैं और अंतरिक्ष में कीर्तिमान रच रही हैं। सेना में भी अपनी क्षमता, योग्यता से अपनी एक विशेष पहचान बना रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम नारी शक्ति वंदन के महत्वपूर्ण निर्णय के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिये लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण प्रावधानों को लागू करने की दिशा में केन्द्र सरकार द्वारा लिये गये निर्णयों का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक निश्चित रूप से विकसित भारत बनाने में नारी शक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में महिला कल्याण के अभियान को निश्चित रूप से अभूतपूर्व गति मिलेगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!