भोपाल में नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ दुकानदार ने खुद को आग लगाई

Updesh Awasthee
भोपाल, 11 अप्रैल 2026
: राजधानी के हाई प्रोफाइल मार्केट 10 नंबर में आज नगर निगम की अतिक्रमण वाली कार्रवाई के खिलाफ एक दुकानदार ने खुद को आग लगा दी। हालांकि उसे बचा लिया गया है। दुकानदारों का कहना है कि बड़े शोरूम वालों को फायदा पहुंचाने के लिए, कुछ चुनिंदा ठेले वालों को परेशान किया जाता है। जबकि बाकी सबसे पैसे लेकर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती। 

Bhopal Shopkeeper Sets Himself on Fire During Protest Against Municipal Action

शनिवार को नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए 10 नंबर मार्केट पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अतिक्रमण प्रभारी श्रृष्टि भदौरिया व उनकी टीम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान एक दुकानदार ने नाराजगी जताते हुए खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। अतिक्रमण अधिकारी श्रृष्टि भदौरिया ने बताया कि संबंधित दुकानदार नींबू पानी का ठेला लगा रहा था। जिसे पिछले 10 दिन से हटाने का बोल चुके थे। पार्किंग एरिया में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाता है। कई बार यहां कार्रवाई हो चुकी है। आज भी टीम कार्रवाई करने गई थी।

दुकानदारों का आरोप

घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, दुकानदारों में आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि कार्रवाई केवल कुछ दुकानों को चिन्हित कर की जा रही है। ताकि उन बड़े शोरुम वाले व्यापारियों को फायदा हो सके।

व्यापारी के कपड़े जले, अस्पताल ले गए साथी
आग लगाने से व्यापारी के कपड़े भी जल गए। दुकानदार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। ठेले वालों के आप का जवाब मांगने के लिए अतिक्रमण प्रभारी भदौरिया से चर्चा करना चाही, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!