स्कूल चलें अभियान फ्लॉप: नामांकन में 14 लाख से ज्यादा की गिरावट | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर दिन पर दिन गिर रहा है। इसके चलते बच्चों की प्रवेश संख्या में भारी गिरावट आई है। आश्चर्यजनक आंकड़े सामने आए हैं कि 82 हजार 831 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में 14 लाख 59 हजार नामांकन की गिरावट हुई है। इससे राज्य शिक्षा केंद्र के हाथ पैर फूल गए हैं। केंद्र ने सभी जिलों से एकबार फिर जानकारी मांगी है। राज्य शिक्षा केन्द्र ने सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाई तथा प्रवेश को लेकर सर्वे कराया है। सर्वे का काम माफोई मल्टीनेशनल कंपनी को दिया गया था। इसके लिए करोड़ों रुपए का भुगतान किया गया है। एक-एक स्कूल का डाटा एकत्र करने के लिए यू-डीआईएसई डाटा तैयार किया गया।

चौंकाने वाले आंकड़े आए
स्कूलों पर किए गए सर्वे की रिपोर्ट फरवरी माह में जारी की गई है। इसके अनुसार चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जिलों से प्राप्त यूडीआईएसई डाटा में वर्षवार 2016-17 की तुलना में वर्ष 2017-18 (ड्राफ्ट डाटा) में नामांकन में गिरावट का स्कूलवार विश्लेषण में पाया गया है कि कुल 82 हजार 831 स्कूलों में 14.59 लाख नामांकन की गिरावट है। इनमें 68825 शासकीय स्कूलों में 7 लाख 27 हजार नामांकन की गिरावट हुई है। यह भी खुलासा हुआ है कि पिछले साल की तुलना में सौ या अधिक नामांकन मामले में 2059 स्कूलों में 5 लाख 11 हजार की गिरावट आई है। इसी तरह 1 हजार या अधिक नामांकन मामले में 38 स्कूलों में 57 हजार 456 की गिरावट दर्ज की गई है।

ये प्रारंभिक डाटा हैं। अभी डाटा क्लीनिंग एक्सरसाइज कर रहे हैं। स्कूलों द्वारा डाटा फीडिंग में कुछ गलतियां की गई हैं। अभी डाटा फाइनल नहीं हुआ है, इसलिए ये कहना कि नामांकन में गिरावट आई है, सही नहीं है।
लोकेश कुमार जाटव, संचालक राज्य शिक्षा केंद्र
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!