UTKARSH GIRLS HOSTEL BHOPAL में महिला बैंक कर्मचारी का बलात्कार | CRIME NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। गोविंदपुरा पुलिस थाना इलाके में स्थित उत्कर्ष गर्ल्स हॉस्टल में महिला बैंककर्मी के साथ हॉस्टल के कर्मचारी ने होली के दिन बलात्कार कर डाला। भरे हॉस्टल में कर्मचारी ने युवती को बाल पकड़कर घसीटा और बलात्कार किया। बलात्कार के बाद चंगुल से छूटी युवती जान बचाने के लिए भागी। युवतियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है। 

बैतूल निवासी 24 वर्षीय युवती एक प्राइवेट बैंक में काम करती है। कल होली खेलने के बाद वह मैस में कपड़े धो रही थी, तभी हॉस्टल में काम करने वाले हनी उर्फ बाबूलाल ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती बाल पकड़कर घसीटता हुए कमरे में ले गया, जहां युवक ने उसके साथ ज्यादती की। बलात्कार के बाद युवती जान बचाने के लिए भागी। 

हॉस्टल के दूसरी युवतियों ने भी पुलिस से बदमाश के खिलाफ लिखित शिकायत की हैं। पुलिस ने मौके से बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया है। इस मामले में अभी तक हॉस्टल संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह भी पता नहीं चला है कि हॉस्टल संचालक ने कर्मचारी का पुलिस वेरिफिकेशन कराया है या नहीं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!