पी चिदंबरम ने कल दिया था बयान, आज कीर्ति चिदंबरम गिरफ्तार | NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कल ही बयान दिया था कि अरुण जेटली पूरी तरह से फ्लॉप हो गए हैं। मैं होता तो इस्तीफा दे देता। उनके इस बयान के बाद आज उनके बेटे कीर्ति चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया से जुड़े एक केस में सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार सुबह सीबीआई ने चेन्नई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। कार्ति चिदंबरम के वकीलों ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

सीबीआई उनसे पूछताछ कर रही है। सीबीआई ने गिरफ्तारी के पीछे तर्क दिया है कि वो इस मामले की जांच में बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रहे थे। कार्ति कोर्ट से अनुमति लेकर विदेश गए हुए थे और उनके लौटते ही सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

कार्ति चिदंबरम के अकाउंटेंट को शुक्रवार (16 फरवरी) को गिरफ़्तार कर लिया था। दिल्ली के पटियाला, हाउस कोर्ट ने सोमवार को कार्ति चिदंबरम के चार्टेड अकाउंटेंट एस भास्करन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!