शिवराज के युवराज ट्रायल बॉल पर ही आउट, कोलारस में किरार बेल्ट से BJP हारी | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान के युवराज कार्तिकेय सिंह चौहान अपनी पहली चुनावी पारी हार गए हैं। कोलारस विधानसभा उपचुनाव में वो किरार समाज का सम्मेलन संबोधित करने गए थे। माना जा रहा था कि शिवराज के युवराज को अपने बीच पाकर किरार धाकड़ समाज भाजपा के पक्ष में थोकबंद वोट करेगा परंतु ऐसा नहीं हुआ। कोलारस में किरार बेल्ट से कांग्रेस 3706 को वोट प्राप्त हुए हैं और भाजपा को वोट 3439 मिले है। इस तरह से कांग्रेस 267 वोटो से आगेे रही। 

कार्तिकेय सिंह चौहान ने भोपाल में एक फूल की दुकान खोल रखी है जबकि विदिशा में दूध डेयरी लगाई है। कार्तिकेय की डेयरी का दूध सबसे महंगे दामों में भोपाल में बेचा जाता है। कार्तिकेय के राजनीति में आने की चर्चाएं हमेशा होती रहीं हैं। बुधनी विधानसभा में उन्होंने कई नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। सीएम शिवराज सिंह की सरकारी नर्मदा सेवा यात्रा को भी कार्तिकेय ने संबोधित किया था। लीडरकिड होने के कारण कार्तिकेय को भाजपा में आरक्षित स्थान मिलता है। माना जा रहा है कि वो आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। 

सीएम शिवराज सिंह कार्तिकेय को अपना उत्तराधिकारी बनाने के लिए काफी समय से कोशिश कर रहे हैं। शिवराज चाहते हैं कि जैसा जादूई भाषण वो खुद देते हैं, वैसा ही कार्तिकेय भी दे। कोलारस उपचुनाव में पहली बार कार्तिकेय का परीक्षण किया गया। वह पूरे तामझाम और लाव-लश्कर के साथ कोलारस पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के पुत्र के नाते उनका जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने सम्मेलन में जोरदार भाषण भी दिया, कार्यक्रम में भीड़ भी काफी थी परंतु वो वोटों में तब्दील नहीं हुई। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!