भाजपा विधायक मुझसे अवैध संबंध बनाना चाहते हैं: महिला की शिकायत | MP NEWS

भोपाल। छतरपुर में एसपी के सामने उपस्थित होकर एक महिला ने शिकायत की है कि भाजपा विधायक आरडी प्रजापति उनके साथ अवैध संबंध बनाना चाहते हैं। उक्त महिला ने आवेदन में लिखा है कि विधायक आरडी प्रजापति मुझे जबरन भोपाल चलने का दवाब बना रहे हैं। एसपी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके तत्काल बाद विधायक प्रजापति ने शिकायतकर्ता महिला को रेत माफिया बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के ही एक नेता के इशारे पर महिला ने झूठी शिकायत की है। 

बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले चंदला विधानसभा क्षेत्र के विधायक आरडी प्रजापति द्वारा एक महिला से खुद की जान को खतरा बताते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई थी। जिसमें उन्होंने महिला पर आरोप लगाए थे कि वह क्षेत्र में रेत का अवैध कारोबार करती है। क्षेत्र में आतंक का पर्याय बनी हुई है। उक्त महिला को भाजपा नेता संरक्षण प्राप्त है। जिनके इशारो पर यह कार्य करती है। हालांकि इस संदर्भ में उन्होंने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की थी। 

सच क्या है यह तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा परंतु शिकायत सामने आने के बाद अब कई तरह के सवाल उठ खड़े हुए हैं: 
क्या महिला सचमुच रेत माफिया है। यदि है तो उसके खिलाफ अब तक क्या क्या कार्रवाईयां हुईं। 
विधायक प्रजापति ने एक भाजपा नेता का जिक्र किया, परंतु उसका नाम नहीं लिया। इस चुप्पी का कारण क्या है। 
क्यों विधायक ने जान का खतरा होने के बाद भी पुलिस में शिकायत नहीं की। 
क्यों ना यह संदेह किया जाए कि बात कुछ और है, दिखाई कुछ और दे रही है। 

विधायक आरडी प्रजापति से जुड़ी कुछ और खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए शीर्षक पर क्लिक करें
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!