अयोध्या में लगेगी भगवान श्रीराम की दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमा

Updesh Awasthee
लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा भले ही उलझा हुआ हो लेकिन राम की प्रतिमा को लेकर कोई विवाद नहीं है। शायद यही कारण है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में भगवान राम की सबसे ऊंची प्रतिमा लगाने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अयोध्या के विवादित स्थल से कुछ ही दूरी पर सरयू नदी के किनारे लगाई जाएगी जो दुनिया में सबसे ऊंची होगी। 

बताया जा रहा है कि यह प्रतिमा योगी सरकार की नव्य अयोध्या योजना का हिस्सा होगी और इसके लिए एनजीटी से अनुमति ली जाएगी। इसके अलावा दिवाली पर इस बार अयोध्या को वैसे ही सजाने की तैयरी है जैसे भगवान की वापसी पर सजाई गई थी। मुख्यमंत्री खुद भगवान राम की आगवानी करने के लिए जाएंगे।

इसके अलावा शहर में उस दिन एक शोभायात्रा निकाले जाने की भी योजना है। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने नव्य अयोध्या योजना के तहत धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक प्रस्ताव बनाकर राज्यपाल राम नाईक को भी दिखाया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!