इस खूबसूरत LADY स्टार ने बदल दी राहुल गांधी की पॉलिटिकल इमेज

नई दिल्ली। कहते हैं हर सफल इंसान के पीछे एक महिला का हाथ होता है। इन दिनों राहुल गांधी में भी काफी बदलाव देखे जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इसके पीछे भी एक महिला का ही हाथ है। यह और बात है कि यह महिला राहुल गांधी के परिवार से नहीं बल्कि उनकी टीम से आतीं हैं। नाम है स्पंदना। जी हां मशहूर कन्नड़ एक्ट्रेस रम्या उर्फ दिव्या स्पंदना जो कांग्रेस की सोशल मीडिया सेल संभाल रहीं हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी फिलहाल गुजरात दौरे पर हैं और बीते कुछ समय से वे अपनी छवि एक परिपक्व राजनेता की बनाने में लगे हुए हैं। रैलियों में नपी-तौली भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं और उनके बयान सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस की डिजिटल टीम काफी सक्रियता से काम करती दिख रही है।

हाल ही में राहुल के गुजरात दौरे के दौरान कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम ने केंद्र सरकार के खिलाफ 'विकास पागल हो गया' कैंपेन चलाया, जिसके बाद राहुल का यह बयान तेजी से ट्रेंड करने लगा और चर्चा का विषय बन गया। इसके बाद से ही राहुल के बयानों के सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने और सोशल मीडिया टीम की सक्रियता के पीछे की रणनीति तय करने वाले का नाम तेजी से पूछा जाने लगा है।

इन सभी कवायदों के पीछे दरअसल एक मशहूर कन्नड़ एक्ट्रेस राम्या उर्फ दिव्य स्पंदना का हाथ है, जिनके सुझाव पर राहुल गांधी ने अपने भीतर ये सारे बदलाव किए हैं। राहुल में कुछ बदलाव जरूर महसूस किए गए हैं। यह एक्ट्रेस राहुल गांधी के हर कदम पर नजर रखती है। जरूरत पड़ने पर उनकी मदद भी करती है, जिसका सुझाव राहुल हमेशा मानते हैं।

राहुल के बदलाव के पीछे राम्या का अहम रोल
जी हां, यह नाम आपने सुना ही होगा, नहीं सुना तो हम आपको बताते हैं। राहुल की ये खास दोस्त साउथ इंडिया की मशहूर एक्ट्रेस राम्या हैं, जिन्हें लोग दिव्य स्पंदना के नाम से भी जानते हैं। इन दिनों राम्या राहुल के मिशन गुजरात में बेहद अहम रोल निभा रही हैं। पिछले कुछ समय पर यदि आप नजर डालें तो देखेंगे कि कांग्रेस की सोशल मीडिया कम्युनिकेशन को उनको समर्थकों और विरोधियों के बीच समान लोकप्रियता मिल रही है। इसके पीछे राम्या का ही अहम रोल है।

कांग्रेस सोशल मीडिया को संभाल रहीं हैं राम्या
कांग्रेस की सोशल मीडिया कम्युनिकेशन का जिम्मा दक्षिण भारत में राम्या के नाम से फेमस कन्नड़ एक्ट्रेस दिव्य स्पंदना ने अपने कंधों पर ले रखा है। जब से स्पंदना ने ये जिम्मेदारी ली है, तब से कांग्रेस के सोशल मीडिया में फॉलोअर्स में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है।

गुजरात चुनाव में बड़ी भूमिका
गुजरात चुनाव में भाजपा को बैकफुट में लाने के लिए कांग्रेस सोशल मीडिया ट्विटर और फेसबुक पर नए-नए तरीके अपना रही है। कांग्रेस लोकप्रिय मीम्स का इस्तेमाल कर रही है। गुजरात में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं और ऐसे में भाजपा को निशाना बनाने के लिए कांग्रेस सोशल मीडिया ट्विटर और फेसबुक पर लोकप्रिय मीम्स का इस्तेमाल कर रही है।

सोशल मीडिया में महिलाओं की बढ़ोत्तरी
राम्या ने जब पार्टी के डिजिटल वॉर रूम में पहली बार कदम रखा था, तो केवल तीन महिलाएं थीं। इस बारे में राम्या बताती हैं, 'महिलाएं चीजों को अलग ढंग से करती हैं, वो अलग तरीके से सोचती भी हैं। मैं इस बात को नकार नहीं सकती कि टीम में अधिकतर महिलाओं का रहना सकारात्मक है।'

ट्रॉल्स में सबसे पहले और सबसे तेज
राम्या बताती है कि हमारी टीम के पास सबसे बड़ी चुनौती है ट्रॉल्स और फेक न्यूज़ को काउंटर करना। उनका कहना है इंटरनेट किसी को भी आसानी से जाने नहीं देता ये एक तरह से चुनौती है। हाल में राहुल गांधी के ट्विटर फॉलोअर्स में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। राम्या कहती हैं, 'सभी ऑर्गेनिक हैं।' जहां हर एक वोट का महत्व है, वहां ये महत्वपूर्ण है कि कौन आपसे जुड़ रहा है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !