टीकमगढ़ कांड: BJP पूर्व मुख्यमंत्री गौर किसानों के साथ

Updesh Awasthee
टीकमगढ़। राम राजा के दर्शन करने ओरछा पहुंचे बीजेपी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा किया, उन्होंने ज्ञापन देने गए किसानों पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता को गलत बताया। एक दिन के दौरे पर टीकमगढ़ गए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर ने ओरछा में राम राजा मन्दिर जाकर दर्शन किये। 

उसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि टीकमगढ़ में किसान अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे थे, लेकिन पुलिस बिना कसूर के उन पर डंडे बरसाकर उन्हें घायल किया और थाने में कपड़े उतारकर जो मारपीट की गई है, वह सरासर गलत है। क्या अपनी समस्या रखना जुर्म है। इस घटना की उन्होंने निंदा करते हुए अपनी ही सरकार और शासन-प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। 

हालांकि यह हमेशा ही अपनी सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर सुर्खियों में रहते हैं। ज्ञात हो कि किसान आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज और पुलिस थाने में बंद कर किसानों की पिटाई के मामले मे जांच पूरी की जा चुकी है। बस अब इंतजार है कि गृह मंत्री किन-किन पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करते हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!