NEET में रैंक नहीं कर पाई तो पति ने जिंदा जला दिया

NEWS ROOM
HYDERABAD: पिछले दिनों तमिलनाडु में 12वीं की टॉपर छात्रा ने NEET में रैंक नहीं कर पाने के कारण सुसाइड कर लिया था। अब आंध्रप्रदेश की राजधानी हैदराबाद में एक युवक ने अपनी पत्नी को इसलिए जिंदा जला दिया क्योंकि वो NEET में रैंक नहीं ला पाई थी। जिससे उसे MBBS में एडमिशन नहीं मिला। युवक हर हाल में अपनी पत्नी को MBBS डॉक्टर बनाना चाहता था। उसकी पत्नी का पहला प्रयास भी बिफल हो चुका था। यह दूसरा था। इसमें उसे डेंटल कॉलेज मिला था। 

मामला हैदराबाद के रॉकटाउन इलाके का है. जहां रहने वाले ऋषि कुमार की शादी दो साल पहले हरिका से हुई थी. ऋषि हैदराबाद की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत है. उसकी पत्नी हरिका 2 बार MBBS में दाखिला लेने के लिए एंट्रेंस एग्जाम में बैठ रही थी लेकिन इस बार भी उसे निराशा हाथ लगी. हालांकि, इस बार उसे डेंटल की पढ़ाई के लिए मेडिकल कॉलेज में सीट मिल गई थी.

MBBS में एडमिशन न मिलने पर हरिका का पति ऋषि इतना भड़क गया कि वह उसे तलाक देने के लिए कहने लगा. बीते दिन, गुस्साए ऋषि ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दी. थोड़ी कहासुनी के बाद उसने पीड़िता को आग के हवाले कर दिया. मौके पर ही पीड़िता की मौत हो गई. हरिका के परिजनों को जैसे ही यह बात पता चली, उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (B) और 302 के तहत केस दर्ज किया गया है.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!