DPS SCHOOL में घुसे आतंकवादी, मुठभेड़, एक जवान शहीद, 2 आतंकी मारे गए

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। श्रीनगर के आर्मी कैंट इलाके (पांथा चौक) में सीआरपीएफ टीम पर हमला करने के बाद आतंकवादी डीपीएस स्कूल में घुस गए। स्कूल में छिपकर आतं​कवादियों नें फोर्स पर फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में फोर्स का एक जवान शहीद हो गया जबकि कई जवान घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि जवाबी हमले में 2 आतंकवादी भी ढेर हो गए। लश्कर ने हमले की जिम्मेदारी ली है। 

पहले आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया और फिर स्कूल के अंदर घुस गए। गनीमत है कि स्कूल में कोई छात्र या स्टाफ नहीं थे, वरना आतंकी इन्हें बंधक बना सकते थे। यह आतंकी हमला आर्मी कैंट इलाके में हुआ है। पिछले एक साल में श्रीनगर स्थित इस इलाके को आतंकियों ने तीसरी बार निशाना बनाया है। इससे पहले दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में मुठभेड़ में सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया था। 

जम्मू कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने कहा, स्कूल के अंदर से स्टार्फ और लोगों को बाहर निकाल दिया गया है। हम आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सुबह तीन बजकर करीब 40 मिनट पर गोलीबारी शुरू हुई जो रूक-रूक जारी है। श्रीनगर जम्मू राजमार्ग पर डीपीएस स्कूल, श्रीनगर के पास सड़क खोलने की डयूटी पर तैनात सीआरपीएफ कर्मियों पर कल शाम हमला करने के बाद आतंकवादी स्कूल परिसर में घुस गए। लश्कर के कमांडर जुनैद मट्टू के मारे जाने के बाद से आतंकी बौखलाए हुए हैं और सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!