MP-DPI के नए आयुक्त द्वारा पुराने शिक्षकों की TET परीक्षा के खिलाफ पुनर्विचार याचिका का अपडेट

Updesh Awasthee
भोपाल, 13 अप्रैल 2026
: मध्य प्रदेश में शिक्षकों की टेट परीक्षा हेतु पुनर्विचार याचिका माननीय उच्चतम न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रगति की जानकारी हेतु आज दिनांक 13.04.26 को नवागत आयुक्त महोदय लोक शिक्षण द्वारा मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के नेतृत्व में मान्यता प्राप्त संगठनों को संचालनालय में आमंत्रित किया गया। अभिषेक सिंह आयुक्त के साथ केके द्विवेदी (संचालक) श्रीमती कामना आचार्य (अपर संचालक) धर्मेंद्र शर्मा (संयुक्त संचालक) साथ अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

Big Update in TET Row: MP-DPI’s New Commissioner Takes Up Review Petition of Old Teachers

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष डा. क्षत्रवीर सिंह राठौर, प्रांतीय संगठन मंत्री हिम्मत सिंह जैन, प्रांतीय महामंत्री राकेश गुप्ता, प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनोद कुमार पूनी भोपाल संभागीय अध्यक्ष विकास चौहान जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह,आदि उपस्थित रहे। चर्चा में आयुक्त महोदय ने पुनर्विचार याचिका के संदर्भ में स्पष्ट किया कि विभाग द्वारा सुप्रीम कोर्ट के सालिसिटर जनरल से विधिक परामर्श कर, रिव्यू पिटीशन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। याचिका डिसाइड होते ही मध्य प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा द्वारा दिए ज्ञापन के बिंदुओं के आधार पर माननीय सुप्रीम कोर्ट में शिक्षकों का पक्ष रखा जाएगा। उत्तर बनाते समय भी संघ के प्रतिनिधियों से चर्चा की जाएगी।

आयुक्त अभिषेक सिंह ने स्पष्ट कहा कि एक सप्ताह में शिक्षकों का जिलेवार वर्गीकरण कर यह अवगत करा दिया जावेगा की कौन-कौन शिक्षक परीक्षा में सम्मिलित होंगे। टेट परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु कोई बाध्यता नहीं है। किसी कारणवश परीक्षा करनी ही पड़ी तो विभाग प्रत्येक जिलों में तैयारी हेतु कक्षाएं चलाएगा। शिक्षकों को मॉडल प्रश्न पत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे। रिपोर्ट: शैलेंद्र प्रजापति

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!