MP: शासकीय शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण टाइम टेबल जारी | YUKTIYUKTKARAN TIME TABLE

भोपाल। शालाओं में स्वीकृत शैक्षणिक पदों के अनुरूप शैक्षणिक स्टाफ की पदस्थापना सुनिश्चित करने के लिये युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही एजूकेशन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन की जावेगी। युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत ऐसी शालाओं/शिक्षकों का चिन्हांकन किया जावेगा जिनमें पदस्थ शिक्षक विषयमान से अधिक है अथवा शिक्षा का अधिकार अधिनियम में उल्लेखित प्रावधानुसार दर्ज छात्र संख्या के आधार पर छात्र संख्या के मान से अतिशेष है। 

इस वर्ष विषयमान व छात्र संख्या के मान से अतिशेष शैक्षणिक स्टाफ को कमी वाली शालाओं में पदस्थ किया जावेगा। इस संबंध में म.प्र. शासन स्कूल शिक्षा विभाग से आवश्यक निर्देश जारी किये गये है। अतिशेष शिक्षकों की पदस्थापना की कार्यवाही में शिक्षकों को शहरी क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थ किया जावेगा। किन्तु किसी भी स्थिति में ग्रामीण क्षेत्र से शहरी क्षेत्र में पदस्थापना की कार्यवाही नहीं की जावेगी। अध्यापक संवर्ग को नियुक्तिकर्ता निकाय के भीतर ही पदस्थ किया जावेगा। जारी निर्देशों के पालन में समय-सारणी निम्नानुसार है -

1 दिनांक 15.04.2017 तक ई-सेवा पुस्तिका का अपडेशन कार्य।
2 दिनांक 17.04.2017 से 20.04.2017 तक एजूकेशन पोर्टल पर अतिशेष शिक्षकों की सूची अपलोड किया जाना।
3 दिनांक 21.04.2017 से 27.04.2017 तक अपलोड की गई सूची पर आपत्ति आमंत्रित किया जाना।
4 दिनांक 30.04.2017 तक आपित्तयों का निराकरण कर अंतिम सूची प्रदर्शित करना।
5 दिनांक 04.05.2017 से 05.05.2017 तक एजूकेशन पोर्टल पर अतिशेष शिक्षकों द्वारा विकल्प प्रस्तुत किया जाना।
6 दिनांक 06.5.2017 से 10.05.2017 तक काउंसलिंग के माध्यम से अंतिम रूप में पदस्थापना सूची ऑनलाईन पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाना।
उपरोक्त निर्देशों के पालन में आवश्यक कार्यवाही हेतु संकुल प्राचार्यों को निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किये गये है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !