भोपाल, 27 मई 2026: राजधानी के सबसे हाई प्रोफाइल इलाके चार इमली में भारतीय पुलिस सेवा की एक अधिकारी के सरकारी आवास में, उनकी अपनी 17 वर्षीय बेटी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। बताया गया है कि उसकी डेड बॉडी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।
IPS Officer’s Daughter Found Dead Under Suspicious Circumstances in Bhopal
हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे के अनुसार, यह संदिग्ध मृत्यु का मामला है। पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। आईपीएस अधिकारी श्री संजीव कंचन के घर यह घटना घटित हुई है। उनकी बेटी की उम्र 17 वर्ष थी। वह कक्षा 11 की छात्रा थी। कैटरीना का समय मंगलवार 26 तारीख को दोपहर के आसपास का बताया गया है। परिवार जनों की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। डेड बॉडी के पास से एवं घर में किसी भी स्थान से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।
पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन के लिए छात्रा का मोबाइल फोन और लैपटॉप जप्त कर लिया है। परिवार जनों के अलावा छात्रा की सहेलियों और अन्य करीबी लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। कॉल डिटेल रिपोर्ट और मैसेज इत्यादि से भी मृत्यु के कारण का सुराग मिलने की संभावना है।

.webp)