MP SCHOOL SHIKSHA: ग्रीष्मकालीन अवकाश 30 जून तक बढ़ाने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Updesh Awasthee
भोपाल, 27 मई 2026
: मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से भेंट कर प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के ग्रीष्मकालीन अवकाश 30 जून तक बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। 

Memorandum Submitted to MP Education Minister Seeking Extension of Summer Vacation Till June 30

प्रतिनिधिमंडल में उज्जैन संभाग के संभागीय सचिव दिग्विजय सिंह चौहान, उज्जैन जिला सचिव महेश  पाटीदार,भोपाल संभाग के संगठन मंत्री श्री विनोद मालवीय, विष्णु प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रांताध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि वर्तमान समय में पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी एवं लू का प्रकोप जारी है। ऐसी स्थिति में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश 30 जून तक बढ़ाया जाना आवश्यक है।

शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरतापूर्वक सुना और तुरंत ही नोट शीट बनवाकर विभाग को भिजवा दी गई है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!