MP School Shiksha Update: अतिथि शिक्षकों के हंगामे के बाद प्रोफाइल अपडेट और संकुल सत्यापन की डेट बढ़ाई

Updesh Awasthee
भोपाल, 27 मई 2026:
मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल द्वारा अतिथि शिक्षकों के प्रोफाइल अपडेट और संकुल प्राचार्य से सत्यापन की तारीख बढ़ा दी गई है। इससे पहले अतिथि शिक्षकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से संकुल प्राचार्यों की पोल खोल दी थी। कई संकुल में महिला अतिथि शिक्षकों के साथ बदतमीजी की गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे। 

MP Guest Teachers Get More Time for Profile Update and Sankul Verification

श्री के के द्विवेदी संचालक लोक शिक्षण मध्य प्रदेश की ओर से जारी सूचना पत्र क्रमांक 585 में, समस्त संभागीय संयुक्त संचालक, समस्त जिला शिक्षा अधिकारी, समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त संकुल प्राचार्य हाई/ हायर सेकेण्डरी स्कूल मध्यप्रदेश को सूचित किया गया है कि, शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु आवेदकों द्वारा स्कोर कार्ड से संबंधित कार्यवाही दिनांक 28.05.2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये थे। 

उक्त परिपेक्ष्य में कतिपय आवेदकों द्वारा मांग की गई है, कि प्रोफाईल अपडेट एवं संकुल प्राचार्य से सत्यापन कार्य हेतु अवधि में वृद्धि की जाए। अतः आवेदक पंजीयन मे दर्ज जानकारी का अद्यतन एवं संकुल प्राचार्य हेतु सत्यापन की तिथि मे दिनांक 02.06.2026 तक की वृद्धि की जाती है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!