Madhya Pradesh के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी बढ़ाने के आदेश, स्कूल शिक्षा मंत्री के निर्देश पर शिक्षकों को राहत मिली

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 30 मई 2026:
मध्य प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह के निर्देश पर लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा मध्य प्रदेश के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया गया है। यह पहला आदेश है और मौसम की स्थिति को देखते हुए इसमें संशोधन एवं वृद्धि की जा सकती है। 

MP Extends Summer Vacation in Schools, Teachers Get Relief Following Minister’s Directive
लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश के आयुक्त श्री अभिषेक सिंह द्वारा जारी किए गए परिपत्र में लिखा है कि, प्रदेश में वर्तमान समय में अत्यधिक गर्मी एवं हीट वेव की स्थिति निर्मित है, अनेक जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। शिक्षकों द्वारा ग्रीष्मकालीन अवधि में जनगणना एवं बोर्ड परीक्षाओं संबंधी कार्य भी संपादित किए जा रहे हैं।

उपरोक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुये शिक्षकों के स्वास्थ्य हित में मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश क्रमांक/1/903849/2026 भोपाल दिनांक 24.03.2026 में प्रदेश के समस्त विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु घोषित अवकाश में निम्नानुसार संशोधन किया जाता:- 
ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई 2026 से 7 जून 2026 तक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अवकाश में कोई छूट नहीं दी गई है। 

madhya-pradesh-school-holiday-extension

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!