भोपाल, 30 मई 2026: हाल ही में मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान (जो आजकल केंद्रीय कृषि मंत्री हैं) अपने जीवन के कुछ किस्सों को याद करते हुए "अपनापन" नाम की एक किताब का प्रकाशन किया। फिर दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उन्होंने अपनी जिंदगी की कहानियों में से कुछ कहानियों को मंच से साझा किया। इसी के साथ शिवराज सिंह की कहानियों का एक सिलसिला शुरू हो गया है। लोग शिवराज सिंह की जिंदगी से जुड़े किस्सों को याद कर रहे हैं। यह बिल्कुल सही समय जब श्री शिवराज सिंह चौहान की जिंदगी की सबसे महत्वपूर्ण कहानी सुनाई जाना चाहिए। शिवराज सिंह चौहान और दिलीप सूर्यवंशी की कहानी।
Shivraj Singh Chouhan and Dilip Suryavanshi relationship
शिवराज सिंह चौहान और दिलीप सूर्यवंशी स्कूल और कॉलेज के दिनों के दोस्त हैं। चौहान ने एक बार भावुक होकर याद किया था कि जब वे भोपाल में पढ़ाई कर रहे थे, तब सूर्यवंशी की माँ उन्हें अपने बेटे की तरह खाना खिलाती थीं। Shivraj Singh Chouhan and Dilip Suryavanshi relationship की गहराई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 1991 में साधना सिंह से चौहान की शादी कराने में सूर्यवंशी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
शिवराज सिंह चौहान के राजनीतिक उदय में दिलीप सूर्यवंशी की भूमिका
स्रोतों के अनुसार, सूर्यवंशी ने नवंबर 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर को हटाकर शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाने के अभियान को न केवल निर्देशित किया, बल्कि उसे वित्तपोषित (finance) भी किया था। इस तरह वे political influence of Dilip Suryavanshi in Madhya Pradesh के एक प्रमुख केंद्र बन गए।
Dilip Buildcon growth under Shivraj Singh government
1988 में छोटे आवासीय प्रोजेक्ट्स और पेट्रोल पंपों से शुरुआत करने वाली कंपनी दिलीप बिल्डकॉन ने 2000 में सड़क निर्माण में कदम रखा। 2003 में भाजपा की सरकार आने के बाद कंपनी की प्रगति अविश्वसनीय रही। Dilip Buildcon growth under BJP government का प्रमाण यह है कि 2004-05 में कंपनी का टर्नओवर जो मात्र 13 करोड़ रुपये था, वह 2012 तक बढ़कर 1,000 करोड़ रुपये हो गया। वित्तीय वर्ष 2016 तक यह 4,000 करोड़ रुपये के पार पहुँच गया।
Suryavanshi-Chouhan business political nexus
Suryavanshi-Chouhan business political nexus की तुलना कभी-कभी मुलायम सिंह यादव और अमर सिंह के संबंधों से की जाती है। आज दिलीप बिल्डकॉन देश की सबसे बड़ी सड़क निर्माण कंपनियों में से एक है, जिसके पास 10,000 करोड़ रुपये से अधिक के वर्क ऑर्डर हैं। सूर्यवंशी के साम्राज्य में अस्पताल, कॉलेज और कई अन्य कंपनियाँ भी शामिल हैं।
शिवराज सिंह सरकार में सूर्यवंशी का रसूख
सूर्यवंशी के रसूख का आलम यह था कि उनके कार्यालय और फार्महाउस के बाहर लाल बत्ती वाली गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहती थीं। नौकरशाह उनके यहाँ डिनर के निमंत्रण को सम्मान के पदक की तरह मानते थे। जून 2012 में Income tax raids on Dilip Suryavanshi 2012 के दौरान कुछ ऐसी गोपनीय सरकारी फाइलें भी मिली थीं, जो केवल मंत्रियों और नौकरशाहों के पास होनी चाहिए थीं, जिनमें अधिकारियों के तबादलों और पोस्टिंग का विवरण था।
शिवराज और सूर्यवंशी के रिश्तों पर पर्दा
बाद में पता नहीं क्या हुआ, दोनों ने एक दूसरे से सार्वजनिक स्थानों पर मिलना छोड़ दिया। शिवराज सिंह ने जब दिल्ली में "अपनापन" का जिक्र किया तो सूर्यवंशी की मां को याद नहीं किया। पता नहीं ऐसा क्या हुआ है जिसने दोनों की दोस्ती को एक रहस्य बना दिया है।

.webp)