
नारियल तेल में मिलावट का पता लगाना
एक पारदर्शी गिलास में नारियल तेल को रखें।
फिर 30 मिनट के लिए उसे रेफ्रिजरेटर में रख दें। (फ्रीजर में ना रखें)
3 यदि नारियल तेल शुद्ध है तो वह जम जाएगा।
4 अगर नारियल तेल में कुछ मिलावट है तो वह एक अलग परत में दिखाई देगा।
शहद में मिलावट का पता लगाएं
1.एक पारदर्शी गिलास में पानी लीजिए।
2.शहद की एक बूंद गिलास में डालिए।
3.शुद्ध शहद पानी में नहीं फैलेगा।
4,अगर शहद मिलावटी हुआ तो वह पानी में फैल जाएगा।
अनाज (दाल) में धतूरे की मिलावट
1.एक प्लेट में अनाज की कुछ मात्रा रखें।
2.अब इसके दानों में अंतर देखें।
3.धतूरे के बीज चिपटे हुए काले तथा भूरे रंग के होते हैं, इन्हें करीब से देखकर अलग किया जा सकता है।