रईस ने मुसलमानों का ​अपमान किया है: पाकिस्तान

Updesh Awasthee
मुंबई। पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड का कहना है कि शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' ने मुसलमानों को अपमानित किया है। अत: उसे पाकिस्तान में रिलीज नहीं किया जाएगा। सेंसर बोर्ड के अनुसार इसमें मुसलमानों की नेगेटिव इमेज के साथ ही उन्हें क्रिमिनल, वांटेड पर्सन और आतंकवादी की तरह दिखाया गया है। बता दें कि पाकिस्तानी कलाकार के कारण शाहरुख खान और उनकी फिल्म रईस भारत में हिंदू कट्टरवादियों के निशाने पर थी। हिंदू कट्टरवादियों ने इस फिल्म को भारत में फ्लॉप कराने की हर संभव कोशिश की थी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में रईस 10 फरवरी को रिलीज की जाने वाले थी। लेकिन सेंसर बोर्ड ने क्यियरेंस नहीं दी। पाकिस्तान में हाल ही में बॉलीवुड फिल्मों से बैन हटाए जाने के बाद रईस के डिस्ट्रीब्यूटर्स ‘हम फिल्मस’ ने सेंसर बोर्ड को फिल्म क्लियरेंस के लिए लिखा था। हालांकि, फिल्म को बैन करने पर सेंसर बोर्ड ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। अब रईस के निर्माता पाकिस्तान सेंसर बोर्ड को समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस फिल्म में उन्होंने यह बताने का प्रयास किया है कि मुसलमान यदि गैरकानूनी धंधा भी करे तो नेकदिल होता है। 

हाल ही में पाकिस्तान में ऋतिक रोशन की 'काबिल' हुई रिलीज
बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच 18 सितंबर, 2016 को हुए उड़ी अटैक के बाद से चल रहे तनाव के कारण पिछले चार महीने से पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों पर बैन लगा था। हाल ही में पाकिस्तान में बॉलीवुड फिल्मों को दिखाने की इजाजत दी गई थी। इसके बाद ही ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' यहां 3 फरवरी को रिलीज हुई। सेंसर बोर्ड ने भले ही रईस की पब्लिक स्क्रीनिंग पर बैन लगा दिया हो लेकिन डीवीडी मार्केट में फिल्म के प्रिंट्स आसानी से मिल रहे हैं। रईस में शाहरुख खान के अपोजिट पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने भी काम किया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!