लोगों के बिस्तर गर्म करती है यह लड़की, एक रात की 4.5 हजार फीस

मॉस्को। यह अनूठा रोजगार है जो केवल सर्दी के मौसम में ही चलता है। लोग उसे आॅर्डर करते हैं। वो उनके घर जाती है और बिस्तर गर्म करती है। उसकी इस सेवा से सारा परिवार खुश हो जाता है और मजेदार नींद लेता है। विक्टोरिया शायद दुनिया की पहली 'प्रोफेशनल बेड वॉर्मर' है। फिलहाल उसके ग्राहकों में केवल सिंगल रह रहे पुरुष ही शामिल हैं परंतु वो महिलाओं को भी अपने ग्राहकों की लिस्ट में शामिल करना चाहती है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए वो अपने साथ पैनिक बटन रखती है। 

21 साल की विक्टोरिया इवाचोया पैसे लेकर बिस्तर गर्म करती हैं। वह अजनबी पुरुषों के बिस्तर पर सोने के लिए हर रात के हिसाब से 65 यूरो (करीब साढ़े चार हजार रुपये) और महीने के हिसाब से 1350 यूरो (करीब एक लाख रुपये) का चार्ज लेती हैं। वह एक घंटे के लिए बिस्तर में लेट कर उसे गर्म कर देती हैं, जिससे उसके बाद पुरुषों को सोने में ठंड ना लगे।

विक्टोरिया के अनुसार बिस्तर गर्म करने के बाद उसमें पॉजिटिव एनर्जी आ जाती है, जिससे रात को अच्छी नींद आती है। उनकी इस अनोखी सर्विस के लिए कस्टमर्स की लाइन लगी हुई है। वह संभवत: दुनिया की पहली प्रफेशनल बेड वॉर्मर हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए वह अब महिलाओं की एक टीम तैयार कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि ग्राहक की जरूरत के समय वह सेवा में पहुंच जाती हैं लेकिन विक्टोरिया ने बताया कि इस दौरान किसी भी तरह का फिजिकल कॉन्टैक्ट नहीं होता है। ऐसी किसी स्थिति से बचने के लिए वह अपने साथ पैनिक बटन रखती हैं। जिसे दबाते ही सिक्यॉरिटी टीम उन तक पहुंच जाती है।

विक्टोरिया ने बताया कि सिंगल पुरुष ही उनका प्रमुख मार्केट है लेकिन वह सबकी मदद करना चाहती हैं, इसलिए महिलाओं के सर्विस मांगने पर वह उनके बिस्तरों को भी गर्म करने के लिए तैयार हैं। विक्टोरिया ने बताया कि उन्हें इस काम का आइडिया एक किताब से आया जिसमें एक कवि, महिला टाइपिस्ट को अपना बिस्तर गर्म करने के पैसे देता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !