पेरिस यात्रा मामले में IAS मारू की वाइफ डॉ शोभना के खिलाफ जांच शुरू

BHOPAL। सरकारी खर्च पर 11 ​दिन का पेरिस टूर लगाने के मामले में DR. SHOBHNA BAJPAI MARU के खिलाफ डिपार्टमेंटल इंक्वारी शुरू हो गई है। डॉ शोभना पूर्व सीनियर आईएएस पुखराज मारू की वाइफ हैं। यात्रा के समय वो शासकीय सरोजनी नायडू महाविद्यालय (NOOTAN COLLEGE) की प्रिंसिपल थीं, इन दिनों BHEL COLLEGE की प्राचार्य हैं। जांच के आदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से दिए गए हैं। पर्यावरणविद् डॉ. सुभाष सी पांडे की शिकायत पर शुरू की गई इस जांच में एक्सीलेंस संस्थान के डायरेक्टर डॉ.एमएल नाथ को जांच अधिकारी बनाया गया है। 

शोभना वाजपेयी मारू पूर्व आईएएस अफसर पुखराज मारू की पत्नी हैं और इस समय भेल कॉलेज की प्राचार्य हैं। इस मामले का खुलासा आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी में हुआ था। डॉ. मारू अर्थशास्त्र की प्रोफेसर होते हुए पेरिस में कॉर्डियोलॉजी सुपर स्पेशलिटी फिजिशियनों की कॉन्फ्रेंस में शामिल हुईं और 11 दिनों तक विदेश यात्रा के नाम अवकाश पर रहीं।

यह है पूरा मामला
डॉ. पांडे ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत 1 अक्टूबर 2014 को तत्कालीन प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा विभाग केके सिंह को मारू द्वारा की गई पेरिस यात्रा की शिकायत की थी। इसमें कहा गया था कि नूतन कॉलेज की पूर्व प्राचार्य मारू 28 अक्टूबर 2009 को ट्रेन से अपने साथियों के साथ भोपाल से मुंबई गईं। वहां से 2 नवंबर को पेरिस के लिए रवाना हुईं। 6 नवंबर तक पेरिस में रहने के बाद 7 नवंबर को वापस मुंबई लौटी। फ्लाइट से शाम तक भोपाल आ गईं। डॉ. मारू 11 दिनों तक विदेश यात्रा के नाम से गायब रहीं। उन्होंने यात्रा की अनुमति न तो शासन से ली और न ही अवकाश के दौरान कॉलेज में किसी अन्य प्रोफेसर को प्राचार्य की जिम्मेदारी दी। यूजीसी दिल्ली के अधिकारियों से साठगांठ करके फर्जी पत्र बनवाया और उसी के आधार पर यात्रा की। उन्होंने ट्रैवल ग्रांट 1 लाख 16 हजार 312 रुपए भी शासन से ले लिए। पत्र में आवक-जावक का कोई उल्लेख नहीं किया गया।

100 फीसदी सही शिकायत
बात व्यक्तिगत नहीं पद के दुरुपयोग की है। अब उच्च शिक्षा के प्रमुख सचिव आशीष उपाध्याय ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को मुझे भी एक्सीलेंस संस्थान में बुलाया गया है। मैं अपना पक्ष रखने जाऊंगा। मेरे द्वारा की गई शिकायत 100 फीसदी सही है।
डॉ. सुभाष सी पांडे, शिकायतकर्ता

व्यक्तिगत दुश्मनी निकाल रहे पांडे
यदि मैंने फर्जी यात्रा की थी तो क्या पेरिस से मिला सार्टिफिकेट नकली है। यूजीसी के अधिकारियों से मैं कैसे साठगांठ कर सकती हूं, क्या वहां मेरा कोई रिश्तेदार बैठा है। डॉ. सुभाष सी पांडे मुझसे व्यक्तिगत दुश्मनी निकाल रहे हैं। उनकी वाइफ प्रोफेसर हैं। शासन के आदेश पर मैंने उस समय उनका नूतन कॉलेज से ट्रांसफर कर दिया था। वो नहीं चाहते थे कि उनकी पत्नी को नूतन कॉलेज से रिलीव किया जाए। पांडे इसी का बदला ले रहे हैं और पेरिस यात्रा को आधार बनाकर लगातार शिकायत कर रहे हैं।
डॉ. शोभना वाजपेयी मारू
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!